NationalPolitics

ब्रेकिंग न्यूज़ : राज्य सभा सांसद अमर सिंह का निधन

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
‘यूके तेज़’ से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

(प्रियंका सैनी)

देहरादून : राज्य सभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर के एक

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया है।

वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।

उनका पूर्व में किडनी ट्रांसप्लांट भी किया गया था।

वो वर्तमान में उत्तर-प्रदेश से राज्य सभा सांसद थे।

बीते समय में वो उत्तर-प्रदेश की राजनीति में

एक कद्दावर नेता के रूप में खासे जाने जाते थे।

समाजवादी पार्टी में एक समय वो मुलायम सिंह के

सबसे ख़ास व्यक्तियों में शुमार थे।

कुछ वर्षों पूर्व एक बार अस्वस्थ होने पर वो

देहरादून के जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में भी भर्ती रहे थे

तब भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी भी उन्हें देखने हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button