pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाकर भागने वाले ‘शराबी’ रईसजादे गिरफ्तार

'Drunken' Rich Kid Who Ran Over Policeman and Fled Arrested

 

देहरादून,8 अप्रैल 2026 : राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखने वाले शराब के नशे में धुत पांच युवकों का आतंक बीती रात पुलिस की तत्परता से थम गया।

विकासनगर में चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नागरिक को अपनी कार से कुचलकर फरार हुए अभियुक्तों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है।

पुलिस से बचने की जद्दोजहद में अभियुक्तों की कार बल्लीवाला फ्लाई ओवर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई,

जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

चेकिंग देख खोया आपा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी गाड़ी

घटनाक्रम के अनुसार, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर मंगलवार देर रात विकासनगर पुलिस डाकपत्थर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान हरबर्टपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध काले रंग की हरियाणा नंबर की कार (HR-87-P-6040) को जब रुकने का इशारा किया गया,

तो चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की।

कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि उक्त कार सवार धनवंतरी चौक के पास हंगामा कर रहे हैं।

जब पुलिस टीम वहां पहुंची, तो आरोपियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं।

कार चालक ने तेजी से रिवर्स गियर लगाकर पहले सरकारी वाहन को टक्कर मारी और फिर सामने खड़े पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी

इस बीच एक स्थानीय नागरिक ने उन्हें रोकना चाहा,

तो उसे भी टक्कर मारते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए।

गली-मोहल्लों से भागे, लेकिन नहीं बच पाए

विकासनगर से भागने के बाद आरोपियों ने मुख्य मार्ग के बजाय देहरादून की ओर जाने वाले गली-मोहल्लों के रास्तों का सहारा लिया ताकि पुलिस की नाकेबंदी से बच सकें

हालांकि, कंट्रोल रूम के जरिए पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया था।

भागने के प्रयास में आरोपियों की कार बल्लीवाला फ्लाई ओवर के पास बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

शराब के नशे में थे सभी आरोपी

पुलिस ने मौके से कार चालक गौरव चौधरी को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया,

जबकि वाहन में सवार अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

मेडिकल परीक्षण में पुष्टि हुई है कि पांचों आरोपी शराब के अत्यधिक नशे में थे।

पुलिस ने इनके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 107/2026 धारा 121(2), 132, 281, 109(1) बीएनएस (BNS) के तहत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्त:

साहिल (20 वर्ष), निवासी टीचर कॉलोनी, डाकपत्थर।

आयुष (24 वर्ष), निवासी पहाड़ीगली, विकासनगर।

अंशुल चौहान (21 वर्ष), निवासी जीवनगढ़/चकराता।

प्रियांशु (21 वर्ष), निवासी बामनवाला, कालसी।

Related Articles

Back to top button
пинап