pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

शादी डॉट कॉम पर मिला ‘ड्रग इंस्पेक्टर’ निकला फर्जी, नर्स से 32 लाख की ठगी

'Drug Inspector' met on Shaadi.com turns out to be a fraud; nurse duped of ₹32 lakh.

देहरादून,20 अगस्त 2026 : Shadi.com  (शादी डॉट कॉम) के जरिए संपर्क में आए एक शातिर ठग द्वारा फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर एक महिला के साथ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शादी और सरकारी नौकरी का झूठा आश्वासन

थाना नेहरू कॉलोनी में 17 अगस्त 2026 को एक निजी अस्पताल की महिला नर्सिंग स्टाफ ने प्रार्थना पत्र दिया था।

वादिनी ने बताया कि शादी डॉट कॉम के जरिए उनकी मुलाकात चारू चन्द्र जोशी नाम के व्यक्ति से हुई थी।

आरोपी ने खुद को स्वास्थ्य विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर बताया

और उच्च अधिकारियों से अपनी मजबूत पकड़ होने का दावा किया।

उसने महिला को शादी करने और स्वास्थ्य विभाग में पक्की नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

इस दौरान आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में पीड़िता से लगभग 32 लाख रुपये ऐंठ लिए

पुलिस जांच में हुआ बेनकाब

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा पीड़िता और आरोपी के बीच हुए वित्तीय लेन-देन और बैंक खातों की गहनता से जांच की जा रही है।

जांच में अब तक मिले साक्ष्यों के अनुसार यह मामला व्यक्तिगत स्तर पर की गई धोखाधड़ी का है।

आरोपी का किसी भर्ती परीक्षा एजेंसी या चयन प्रक्रिया से जुड़े लोगों से कोई संपर्क नहीं पाया गया है

मामले में किसी भी प्रकार के प्रश्न पत्र लीक या संगठित गड़बड़ी के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

नैनीताल में भी दर्ज हैं धोखाधड़ी और दुष्कर्म के मामले

पुलिस जांच में आरोपी चारू चन्द्र जोशी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

उसके खिलाफ जनपद नैनीताल में नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के 3 मामले दर्ज हैं।

इसके अलावा नैनीताल में ही आरोपी के खिलाफ शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का 1 अभियोग भी पंजीकृत है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रकरण पूरी तरह से व्यक्तिगत धोखाधड़ी से जुड़ा है।

इसे किसी भी भर्ती परीक्षा की शुचिता से जोड़कर देखना पूरी तरह से अनुचित है।

Related Articles

Back to top button
пинап