Dehradun

डोईवाला: अनियंत्रित टेंपो ट्रैवलर दुकान में घुसा, मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला

Doiwala: Uncontrolled tempo traveller rams into shop, causing chaos; major accident averted

देहरादून,11 फरवरी 2026 : डोईवाला के वार्ड संख्या 18, चांदमारी क्षेत्र में कल देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

यहाँ भगत सिंह चौक पर एक अनियंत्रित टेंपो ट्रैवलर तेज रफ्तार के साथ सीधे सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसा।

देर रात का है मामला

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह घटना रात्रि लगभग 1:00 से 2:00 बजे के बीच की बताई जा रही है।

माना जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर काफी तेज गति में था।

अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन सड़क किनारे बनी दुकानों से जा टकराया।

भगत सिंह चौक पर “रावत प्रॉपर्टी सलाहकार” नाम से एक दुकान है

जिसमें मॉडुलर किचन और हार्डवेयर का सामान रखा हुआ था

यह दुकान इस टेम्पो ट्रैवलर की चपेट में आयी है

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो ट्रैवलर दुकान के अगले हिस्से को तोड़ते हुए अंदर तक घुस गया।

क्षतिग्रस्त हुई दुकानें

इस टक्कर के कारण दुकान को भारी नुकसान पहुँचा है

और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

वाहन की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकान का शटर और दीवारें तक ढह गईं।

टला बड़ा जानी नुकसान

गनीमत यह रही कि यह दुर्घटना आधी रात के समय हुई,

जब चौक और दुकानों के आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था

स्थानीय लोगों का कहना है कि भगत सिंह चौक एक व्यस्त इलाका है;

यदि यह हादसा दिन के समय हुआ होता,

तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे

और एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।

बहरहाल, सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना वाहन की तकनीकी खराबी के कारण हुई या चालक को नींद की झपकी आने की वजह से।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru