Dehradun

2022 चुनाव को महिला मोर्चा ने कसी कमर, डोईवाला में हुआ कार्यकर्ता संवाद

100 % ईमानदार पत्रकार रजनीश सैनी
द्वारा संचालित“यूके तेज” न्यूज़ से जुड़ें,
व्हाट्सएप्प करें 8077062107
(  PRIYANKA  SAINI  )

देहरादून : उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर

भाजपा महिला मोर्चा ने अब कमर कस ली है।

डोईवाला में महिला मोर्चा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम

 चुनावी रणनीति के तहत महिला मोर्चा ने आज डोईवाला में

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम किया गया।

जिसमें प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ ने शिरकत की।

प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने कहा कि तीरथ सिंह रावत

की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के

लिए बड़े फैसले लिए हैं जो सराहनीय हैं। 

उन्होंने महिलाओं के लिए गाइडर फॉरेस्ट गार्ड महिलाओं की भर्ती

और ब्याज मुक्त ऋण से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को

आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया है। 

जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने महिलाओं को 2022

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल मोर्चा अध्यक्ष सुषमा आर्य

और संचालन ममता नयाल ने किया। 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर,

मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, संपूर्ण रावत, वेद प्रकाश कंडवाल,

सुंदर लोधी, गगनदीप, प्रदेश कार्यकारिणी कुसुम सिद्धू,

जिला उपाध्यक्ष चंद्रकला ध्यानी, मीडिया प्रभारी सुनीता नौटियाल,

मंडल मंत्री राममूर्ति, मंडल उपाध्यक्ष आशा सेमवाल,

मंडल अध्यक्ष माजरी सुमन लता, मंडल अध्यक्ष थानों गीतांजलि रावत,

मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश उषा जोशी, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर समा पवार,

मंडल अध्यक्ष वीरभद्र रेनू बिष्ट एवं समस्त कार्यकारिणी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button