डोईवाला सुगर मिल ने जारी की गन्ना भुगतान की 9वीं किश्त, किसानों के खातों में पहुँचेंगे ₹500 लाख
Doiwala Sugar Mill Releases 9th Installment of Sugarcane Payments; ₹500 Lakh to Reach Farmers' Accounts
देहरादून,1 अप्रैल 2026 : डोईवाला चीनी मिल प्रशासन ने गन्ना मूल्य भुगतान की नौवीं किश्त जारी कर दी है
इसके माध्यम से ₹500 लाख की धनराशि जारी कर दी है।
इस भुगतान से क्षेत्र के हजारों किसान लाभान्वित होंगे
इस प्रकार हुआ समिति-वार भुगतान
आज 01 अप्रैल 2026 को जारी की गई इस किश्त के माध्यम से विभिन्न गन्ना समितियों को निम्नलिखित भुगतान भेजा गया है:
डोईवाला समिति: ₹179.58 लाख (18.01.2026 से 21.01.2026 तक की आपूर्ति)
देहरादून समिति: ₹114.57 लाख (18.01.2026 से 21.01.2026 तक की आपूर्ति)
ज्वालापुर समिति: ₹85.17 लाख (08.01.2026 से 26.01.2026 तक की आपूर्ति)
रुड़की समिति: ₹82.44 लाख (08.01.2026 से 26.01.2026 तक की आपूर्ति)
पाँवटा वैली समिति: ₹19.73 लाख (08.01.2026 से 26.01.2026 तक की आपूर्ति)
शाकुम्बरी पाँवटा समिति: ₹4.52 लाख (08.01.2026 से 26.01.2026 तक की आपूर्ति)
लक्सर समिति: ₹13.99 लाख (08.01.2026 से 26.01.2026 तक की आपूर्ति)
अब तक कुल ₹47.97 करोड़ का भुगतान
उत्तराखंड के सीनियर पीसीएस अधिकारी और चीनी मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने इस बाबत जानकारी दी
उन्होंने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के शुरू होने से लेकर अब तक कुल ₹4797.94 लाख (लगभग 47.97 करोड़ रुपये) का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शेष बचा हुआ गन्ना भुगतान भी शासन से बजट मिलते ही शीघ्र जारी कर दिया जाएगा।
किसानों ने जताया आभार
समय पर भुगतान मिलने से उत्साहित किसानों ने खुशी जाहिर की है।
किसानों के प्रतिनिधिमंडलों ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और मिल के अधिशासी निदेशक डी.पी. सिंह का आभार व्यक्त किया है।
किसानों का कहना है कि समय पर भुगतान मिलने से उन्हें अगली फसल की तैयारी और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी।





