Dehradun

जिला स्तरीय “इंस्पायर अवार्ड” में डोईवाला के छात्रों ने गाड़ा झंडा

Doiwala students win the district level "Inspire Award"

 

देहरादून 13 फरवरी 2026 : जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (DLEPC) में डोईवाला के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है

उनकी इस सफलता पर छात्रों के साथ ही अध्यापक नरेंद्र सागर ने प्रसन्नता व्यक्त की है

200 छात्रों के बीच कड़ा मुकाबला

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों में नवाचार (Innovation) और वैज्ञानिक सोच ( Scientific Temparament) विकसित करने का प्रयास कर रही है

इसी के तहत देहरादून के श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (The District Level Exhibition & Project Competition) आयोजित की

जिसमें राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लगभग 200 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया

प्रतियोगिता में देहरादून जिले से 16 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु विकासखंड डोईवाला से 3 छात्रों का चयन हुआ है

इनमें से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय माजरी ग्रांट के छात्र दिव्यांशुकन्या जूनियर स्कूल भानियावाला से राधिका शामिल है

ग्रामीण परिवेश की बड़ी उपलब्धि

छात्र दिव्यांशु के मार्गदर्शक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक संघ (डोईवाला) के अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने बताया कि दिव्यांशु की यह सफलता पूरे माजरी ग्रांट और विद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय है।

उन्होंने कहा “विशुद्ध ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र की यह उपलब्धि साबित करती है कि हमारे ग्रामीण विद्यालयों में वैज्ञानिक खोज और रचनात्मकता की अपार संभावनाएँ हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

 

 

Related Articles

Back to top button