डोईवाला पुलिस ने फैक्ट्री में कामकाजी महिलाओं को बताया “कैसे करें SOS कॉल”,दी “गौरा शक्ति एप” की जानकारी

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार Directer General of Police की पहल पर पुलिस विभाग के द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और संकट के समय महत्वपूर्ण हेल्प लाइन,गौरा शक्ति एप इत्यादि की जानकारी से रूबरू कराया गया है.
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’
देहरादून : डोईवाला पुलिस के द्वारा आज स्थानीय क्षेत्र में फैक्ट्रियों में काम करने वाली महिलाओं को एक जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिला अधिकारों और गौरा शक्ति एप Gaura Shakti App की जानकारी दी गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार लेडी सब इंस्पेक्टर ज्योति व अन्य महिला पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में आज डोईवाला की फैक्ट्रियों में काम करने वाली कामकाजी महिलाओं को महिला सुरक्षा और महिलाओं के वैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी.
महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा उपस्थित महिलाओं को मोबाइल फोन में डेमो के माध्यम से व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गयी है.
उन्हें महिला अधिकारों के प्रति जागरूक और संवेदनशील किया गया.
इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा कामकाजी महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप में ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण Online Complaint Registration,ऐप में उपलब्ध महिलाओं के वैधानिक अधिकार तालिका Table of Legal Rights of Women,महत्वपूर्ण नंबरों की सूची Important Phone numbers, और SOS कॉल के बारे में इस ऐप की विशेषताओं की जानकारी दी गई.
इसके अलावा स्थानीय पुलिस के द्वारा महिलाओं को नशे के दुष्प्रभाव और नशे की रोकथाम के प्रभावी रूप से अंकुश लगाने में पुलिस को अपेक्षित सहयोग करने को कहा गया है.