pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

ब्रेकिंग न्यूज़ : देहरादून में मिला महिला का आधा जला हुआ शव

देहरादून के लक्खीबाग क्षेत्र में आज एक महिला का आधा जला हुआ शव बरामद हुआ है जिसे लेकर पुलिस अपनी जांच में जुट गयी है.

> देहरादून के एक खंडहर में मिली महिला की लाश

> महिला की लाश पर दांये हाथ पर बना हुआ है एक टेटू

> महिला की लाश के बांये हाथ पर लिखा है विमला नाम

> लक्खीबाग और कोतवाली पुलिस फाॅर्स पहुंची मौके पर

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून :

रीठा मंडी के नजदीक का है मामला

आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की देहरादून की रीठा मंडी के रेलवे ट्रेक के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है.

इस सूचना पर लक्खीबाग और कोतवाली पुलिस फाॅर्स तत्काल मौके पर पहुंची.

पुलिस ने देखा की रीठा मंडी क्षेत्र में एक खंडहर में एक महिला का आधा जला हुआ शव पड़ा हुआ था.

महिला के हाथ के टेटू से मिला सुराग

पुलिस टीम ने देखा की आधी जली हुई महिला की लाश के बांये हाथ पर दो बच्चों के टैटू बने हैं.

इस महिला की लाश के दांये हाथ पर “विमला” नाम लिखा हुआ है.

पुलिस द्वारा मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी करते हुए घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई.

पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है.

शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.

पुलिस कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Back to top button
пинап