pinko казино
DehradunHealthUttarakhand

दोनों किडनी फेल,ICU में भर्ती मरीज माजिद अली को हिमालयन हॉस्पिटल के डॉक्टर ने दिया नया जीवन

सटीक,निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के हिमालयन अस्पताल में माजिद अली नाम के व्यक्ति को गुर्दा रोग विशेषज्ञ डाॅ. विकास चंदेल ने नया जीवन दिया गया।

हल्द्वानी निवासी पैंतालीस वर्षीय माजिद अली बुखार, खांसी में खून आना, पेशाब में खून आना जैसे लक्षणों के साथ हल्द्वानी, रूद्रपुर जैसे शहरों में इलाज के लिए गए। वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उनकी दोनों किडनियां फेल हो गई हैं।

 माजिद अली हिमालयन अस्पताल में गुर्दा रोग विभाग में डाॅ. विकास चंदेल के पास आए।जांचों में पाया गया कि मरीज की दोनों गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया साथ ही माजिद अली को निमोनिया हो गया।

गुर्दा रोग विशेषज्ञ डाॅ. विकास चंदेल का कहना है कि रोगी की हालत नाजुक थी कि उन्हें कई दिन अस्पताल के आईसीयू में रखा गया।

जांचों में पाया गया कि रोगी को वेसक्यूलाइटिस नामक बीमारी है।

चिकित्सक का कहना है कि अगर इस बीमारी का समय रहते पता न चले तो वेसक्यूलाइटिस रोग रोगी के गुर्दों को फेल कर देता है, व रोगी इससे पूरी जिंदगी डायलिसिस पे जिंदा रहने को मजबूर हो जाता है।

इस बीमारी का जितनी जल्दी इलाज मिले रोगी उतनी जल्दी जिंदगी की जंग जीत सकता है।

डाॅ. विकास चंदेल का कहना है, मरीज का लगभग एक माह तक डायलिसिस चलता रहा, रोगी के उपचार में प्लाजमा फेरिसिस व स्टुराइडिड से इलाज दिया गया।

प्लाजमा फेरिसिस में एक विशेष डायलिसिस किया जाता है। रोगी अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर पूर्ण रूप् से स्वस्थ है।

रोगी को अब डायलिसिस करवाने की भी आवश्यकता नही है सही समय पर बीमारी डायगोनोस होने से रोगी का जीवन बच गया।

वेसक्यूलाइटिस- वेसक्यूलाइटिस रोग में रोगी की रक्त कोशिकाओं में सूजन आ जाती है। धमनियां हृदय से शरीर में धमनियां अन्य अंगों को रंक्त पहुंचाने में सहायक होती हैं।

वेसक्यूलाइटिस बीमारी के लक्षण उल्टी, बुखार, पेशाब में खून आना, बलगम में खून जैसे लक्षण
वेसक्यूलाइटिस बीमारी से किडनियां फेल होने का खतरा रहता है।

मीडिया पब्लिसिटी विभागाध्यक्ष डॉ रोमिल भटकोटी ने कहा कि हॉस्पिटल में ओपीडी व अन्य सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button
пинап