जेवीसी लॉ कॉलेज में DAWN स्कीम का आगाज़,नशे के खिलाफ ‘लघु नाटिका’ ने बटोरीं तालियां
DAWN Scheme Launched at JVC Law College; 'Short Play' Against Drug Abuse Draws Applause
देहरादून,12 अप्रैल 2026 : डोईवाला के लाल तप्पड़ स्थित जगन्नाथ विश्वा लॉ कॉलेज में नशे के खिलाफ एक कार्यक्रम आयोजित किया गया
यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority) के तत्वाधान में आयोजित किया गया
इस अवसर पर छात्रों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश दिया
बीते रोज जगन्नाथ लॉ कॉलेज में नशा मुक्ति पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया
DLSA की पहल पर कार्यक्रम
जगन्नाथ विश्व लॉ कॉलेज के एमडी जयपाल गाँधी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की
बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमें लॉ स्टूडेंट्स ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की
श्री गाँधी ने बताया कि कॉलेज में DAWN Scheme यानि Drug Awareness and Wellness navigation for a Drug Free India के अंतर्गत एंटी ड्रग यूनिट का गठन किया गया।
ड्रग्स पर दमदार प्रस्तुति ने तालियां बटोरी
जेवीसी के विधि छात्रों के द्वारा ड्रग्स के खिलाफ लघु नाटिका प्रस्तुत की गयी
छात्रों ने अलग-अलग नाटिका के माध्यम से ड्रग्स के कुप्रभावों पर जमकर प्रहार किया
छात्रों ने सरल और सहज तरीके लेकिन प्रभावशाली प्रस्तुति के बल पर जमकर तालियां बटोरी
पुलिस अधिकारी ने किया सीधा संवाद
कार्यक्रम के तहत लाल तप्पड़ चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनय मित्तल ने छात्रों को विस्तार से ड्रग्स के दुष्प्रभावों को बताया
श्री विनय ने कहा कि ड्रग्स की वजह से आज कईं परिवार बर्बाद हो गए हैं
प्रदेश सरकार उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए व्यापक अभियान चला रही है
पुलिस निरंतर ड्रग्स पेडलर की कमर तोड़ने में जुटी हुई है
इस अभियान की सफलता समाज की सहभागिता पर निर्भर करती है
जन सहयोग से पुलिस अधिक प्रभावशाली ढंग से काम कर पाती है
ड्रग्स पर हो जोरदार प्रहार
माजरी ग्रांट ग्राम प्रधान निशा देवी ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया
उन्होंने इससे बचने का सुझाव दिया।
टीवी एंकर और पत्रकार रजनीश सैनी ने कहा कि आज बड़े पैमाने पर लाखों युवा नशे की चपेट में हैं
जिससे उनके परिवार बर्बाद हो रहे हैं
सामाजिक चेतना और कानून की कठोर व प्रभावशाली कार्रवाई से ही नशे पर जोरदार प्रहार किया जा सकता है
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मोनिशा चौधरी एवं छात्रा तेजस्वनी क्षेत्री ने किया
इस अवसर पर सेमिनार हॉल में उपस्थित सभी लोगों ने नशा न करने की शपथ ग्रहण ली
इस अवसर पर जेवीसी लॉ कॉलेज के निदेशक जयपाल गाँधी, कविता नागपाल गाँधी सहित कॉलेज अध्यापकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे






