आज सर्वाधिक 1115 कोरोना पॉजिटिव,जानिए अधिकतम और न्यूनतम मामलों वाले टॉप 4 जिले

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून : उत्तराखंड में आज एक दिन में अब तक के
सर्वाधिक 1115 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
इसके साथ ही कोरोना से जुड़े मामलों में
भी आज सर्वाधिक 14 मरीजों की मृत्यु हुई है।
जानिए कोरोना के आज सर्वाधिक मामलों वाले टॉप 4 जिले :—
आज प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण वाले
4 जिलों से कुल 1115 केस में से
849 कोरोना मामले मिले हैं।
इनका विवरण इस प्रकार है :—-
देहरादून–290
हरिद्वार —269
उधम सिंह नगर—180
नैनीताल —110
ये हैं आज सबसे कम कोरोना संक्रमण केस मिलने वाले टॉप 4 जिले :–
आज के कुल 1115 केस में से
इन चार जिलों से मात्र 45 केस मिले हैं।
इनका विवरण इस प्रकार है :–
अल्मोड़ा —8
चंपावत—10
बागेश्वर —-13
चमोली —-14
इनके अलावा आज पिथौरागढ़ से 68
पौड़ी गढ़वाल से 31
रुद्रप्रयाग से 25
टिहरी गढ़वाल से 46
और उत्तरकाशी से 51 केस मिले हैं।
अब तक उत्तराखंड में कोरोना के कुल 30336 मामले हो चुके हैं।
एक्टिव केस 9781 हैं।
अब तक 20031 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिनमें से आज 603 मरीज ठीक हुए हैं।
मरीजों की डबलिंग रेट 23.07 दिन है।
रिकवरी रेट 66.03 % है।
अब तक कोरोना से जुड़े मामलों में 402 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है
जिनमें से आज सर्वाधिक 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।