DehradunHaridwarPoliticsUttarakhand

CM launched Uttarkahand GEP : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक (जी.ई.पी) किया लॉन्च

CM launched Uttarkahand GEP

 

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में “उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक” (जी.ई.पी) Gross Environment Product Index को लॉन्च किया।

CM launched Uttarkahand GEP

यह पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है।

उत्तराखंड इस तरह का सूचकांक लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

इस सूचकांक का आकलन चार मुख्य घटकों – जल, वायु, वन और मृदा के आधार पर किया गया है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जी.ई.पी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी।

जी.ई.पी के लाभ और पर्यावरण संरक्षण की पहल

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बताया कि जी.ई.पी के लागू होने से पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच बेहतर संतुलन स्थापित होगा।

यह सूचकांक भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य निर्धारित करने में सहायक होगा और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा।

उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा के सदुपयोग पर जोर दिया और वृक्षारोपण के साथ-साथ जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विश्व को दिशा दिखाने का काम कर रहा है।

जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान

राज्य में जल संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

अमृत सरोवरों की संख्या में तेजी से वृद्धि की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों, वन विभाग, सारा और अन्य संबंधित संस्थाओं को इन सरोवरों के संरक्षण और जल स्तर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

CM launched Uttarkahand GEP

16 जुलाई से 15 अगस्त तक राज्य में एक बड़ा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 1.64 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

हरेला पर्व पर 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य था।

इन प्रयासों में जनसहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!