pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

लग्जरी कार से चरस की तस्करी, डोईवाला पुलिस ने कार श्रृंगार शॉप संचालक को दबोचा

Charas Smuggled in Luxury Car: Doiwala Police Apprehend Car Accessories Shop Owner

 

देहरादून,29 मार्च 2026 : डोईवाला पुलिस ने एक व्यक्ति से उसकी कार में रखी अवैध चरस की मात्रा बरामद की है

इस मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ ही तस्करी में प्रयोग की जा रही कार को भी सीज कर दिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात डोईवाला पुलिस टीम जौलीग्रांट चौकी गेट पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी ।

इसी दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार (KIA), संख्या- UK07FR-4444 को रुकने का इशारा किया।

वाहन चला रहे युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर कार की गहनता से तलाशी ली गई,

तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

कार की तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 310 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नशे की तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया

और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान रवि गुप्ता (36 वर्ष), पुत्र राकेश गुप्ता, निवासी नागल हटलाना (मकान नंबर 103), सहस्रधारा रोड, देहरादून के रूप में हुई है

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं

अभियुक्त की देहरादून के त्यागी रोड पर ‘कार श्रृंगार’ (Car Decor) की अपनी दुकान है।

आरोपी खुद भी नशे का आदी है।

वह यह चरस देहरादून क्षेत्र में टैक्सी चालकों और मजदूरों को फुटकर में ऊंचे दामों पर बेचता था।

आरोपी ने कुबूल किया कि तस्करी से होने वाले मुनाफे से वह अपना नशे का शौक भी पूरा करता था और मोटी कमाई भी कर लेता था।

प्रभारी निरीक्षक डोईवाला ने बताया कि अभियुक्त रवि गुप्ता के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0-94/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है।

अभियुक्त का विवरण
———————————–
रवि गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी- नागल हटलाना हाउस न0 103 सहस्त्रधारा रोड देहरादून उम्र-36 वर्ष

अभियुक्त से बरामदगी का विवरण
———————————–
01- अवैध चरस 310 ग्राम
02- वाहन संख्या UK07GA-3615 (KIA)

पुलिस टीम
============
01- अ0उ0नि0 ईश्वर सैनी
02- कानि0 हरीश उप्रेती
03- कानि0 मनीष वेदवाल
04- कानि0 923 गुलशन
05- कानि0 अखिलेश

Related Articles

Back to top button
пинап