CrimeDehradun

धारदार हथियार से सो रहे परिवार पर हमला,दो आरोपी गिरफ्तार

सटीक,विश्वसनीय न्यूज़ के लिए रजनीश सैनी
द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज़” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : डोईवाला के माधोवाला गांव में सो रहे परिवार के ऊपर

धारदार हथियार से हमला करने के दो आरोपियों को

डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

जबकि घायल महिला जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती है।

डोईवाला कोतवाली से प्राप्त प्रेस नोट के अनुसार बीती 26 अगस्त की

रात्रि अमित कुमार पुत्र स्व मोहन सिंह निवासी माधोवाला

खाना खा कर अपने परिवार के साथ सो रहे थे

तभी रात को 11 से 12 बजे के बीच उनके परिवार पर

रोशनलाल पुत्र स्व टीकाराम और उनके परिवार के

अन्य लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया।

घर में घुसकर हमला करने के दौरान अमित कुमार और उनकी माँ

मिथिलेश इस जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये।

श्रीमती मिथिलेश को गंभीर चोटें आने के कारण हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा है।

इस हमले के दौरान बीच-बचाव करवाने आये पंकज पुत्र राधेश्याम को भी गंभीर चोटें आयी हैं।

डोईवाला पुलिस के सब-इंस्पेक्टर दिनेश चमोली ने इस मामले में नामजद अभियुक्तों में से

1. रोशन लाल पुत्र स्व टीकाराम व 2. ललित कुमार पुत्र स्व टीकाराम

को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

ये हैं आरोपी :–

1. श्रीमती बबीता पत्नी रोशन लाल 2. रोशनलाल पुत्र स्व टीकाराम

3. अंकित पुत्र रोशन लाल 4. अतुल पुत्र रोशन लाल

5. ललित कुमार पुत्र टीकाराम 6. श्रीमती राखी पत्न ललित

7. अंकुश पुत्र ललित 8. दीपक

9. श्रीमती वैशाली पत्नी दीपक, 10. श्रीमती लाजवन्ती पत्नी श्यामसिंह

Related Articles

Back to top button