pinko казино
CrimeDehradunNationalUttarakhand

उत्तराखंड के ₹800 करोड़ के LUCC चिटफंड घोटाले में CBI ने सरगना समेत 5 को किया गिरफ्तार

CBI Arrests 5, Including Kingpin, in Uttarakhand's ₹800 Crore LUCC Chit Fund Scam

देहरादून,13 मई 2026 : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने उत्तराखंड के बहुचर्चित एलयूसीसी (LUCC) चिटफंड घोटाले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मास्टरमाइंड सुशील गोखरू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में शामिल हैं:

सुशील गोखरू (मुख्य आरोपी/सरगना),राजेन्द्र सिंह बिष्ट,तरुण कुमार मौर्य,गौरव रोहिल्ला,ममता भंडारी

हाईकोर्ट के आदेश पर जांच

गौरतलब है कि नैनीताल स्थित उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने साल 2025 में ‘लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी’ (LUCC) से जुड़ी सभी एफआईआर को सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था।

इसके बाद सीबीआई ने 26 नवंबर 2025 को आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), उत्तराखंड निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम और अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम (BUDS Act) के तहत मामला दर्ज किया था।

1 लाख निवेशकों से ₹800 करोड़ की ठगी

जांच में सामने आया है कि इस घोटाले ने उत्तराखंड की जनता को बड़े स्तर पर प्रभावित किया है

करीब 1 लाख से अधिक लोगों को लालच देकर निवेश कराया गया।

लगभग 800 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जमा कराई गई।

करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़प ली गई।

मुख्य आरोपी विदेश फरार, संपत्तियां होंगी कुर्क

सीबीआई के अनुसार, मामले का मुख्य साजिशकर्ता समीर अग्रवाल और उसकी पत्नी सानिया अग्रवाल पहले ही विदेश फरार हो चुके हैं।

उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस और सर्कुलर जारी कर दिए गए हैं।

जांच एजेंसी ने आरोपियों द्वारा अपराध की कमाई से खरीदी गई कई अचल संपत्तियों का भी पता लगाया है।

इन संपत्तियों का ब्यौरा उत्तराखंड सरकार के वित्त सचिव के साथ साझा किया गया है,

ताकि BUDS एक्ट 2019 यानि अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम, 2019′ (Banning of Unregulated Deposit Schemes Act, 2019) के तहत इन्हें फ्रीज कर पीड़ितों को उनका पैसा वापस दिलाया जा सके।

गिरफ्तार आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया जा रहा है

इस मामले की गहन जांच अभी जारी है।

Related Articles

Back to top button
пинап