जौलीग्रांट अस्पताल में युवकों से मारपीट मामले में सुरक्षा गार्डों पर मुकदमा दर्ज
Case Registered Against Security Guards in Jolly Grant Hospital Assault Incident
देहरादून,31 मार्च 2026 : डोईवाला के जॉलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन अस्पताल (Swami Rama Himalayan Hospital) परिसर में हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डोईवाला पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।
पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए संस्थान के सुरक्षा गार्डों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
तीन दिन पहले का है पूरा मामला
यह पूरा मामला 27 मार्च 2026 का है
जब संस्थान के उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र भूषण ने पुलिस को सूचना दी थी
उन्होंने बताया था कि तीन युवक परिसर के भीतर क्लास रूम में घुसकर छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज कर रहे हैं।
सूचना पर पहुंची डोईवाला पुलिस ने मौके पर मौजूद जय भंडारी, उजैब जैदी और अभिजीत सिंह नामक युवकों से पूछताछ की
लेकिन उनके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नही दिया गया
जिस पर उनके उग्र व्यवहार को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों को धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत गिरफ्तार कर लिया था
इन्हें उप-जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ,
जिसमें संस्थान के सुरक्षा गार्ड इन युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कानून को हाथ में लेने और मारपीट की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए डोईवाला पुलिस ने अब संस्थान के गार्डों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति या संस्थान को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है
वायरल वीडियो के आधार पर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।





