
Attempt to set petrol pump on fire in Dehradun, accused arrested
देहरादून,23 फरवरी 2023 : सूबे की राजधानी में एक मामूली विवाद में एक पेट्रोल पंप को आग लगाकर जलाने की कोशिश की गयी
इस मामले में दून पुलिस ने घटना के आरोपी को धर-दबोचा है
क्या है मामला ?
यह घटना 17 फरवरी 2026 की है
देहरादून की शिमला बाईपास रोड पर ‘राजेश फ्यूल’ पेट्रोल पंप स्थित है
यहां एक डंपर में डीजल भरवाने को लेकर विवाद शुरू हुआ
डंपर सवार तीन व्यक्तियों का पंप कर्मियों के साथ पैसों के भुगतान को लेकर झगड़ा हो गया
विवाद इतना बढ़ा कि मोटरसाइकिल (संख्या: UK-07-BJ-0090) से आए उनके एक परिचित ने पंप पर पहुँचकर खुलेआम आग लगाने की कोशिश की
इसके साथ ही कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी
केस दर्ज और गिरफ्तारी
राजेश अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू की
देहरादून पुलिस ने कोतवाली पटेलनगर पर एक FIR संख्या,146/2026 दर्ज की
यह FIR 327(2)/62/351(2) BNS,2023 के तहत दर्ज की गयी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशानुसार, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने जाल बिछाया।
22 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य अभियुक्त अनस (पुत्र अकरम) को मोहिनी रोड, रिस्पना नदी के पास से दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: अनस (उम्र 21 वर्ष)
निवासी: परवल गाँव, देहरादून
सराहनीय कार्य करने वाली टीम:
उप-निरीक्षक वैभव गुप्ता ( चौकी प्रभारी नया गाँव) और कांस्टेबल अरुण कुमार की टीम ने इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम दिया।







