देहरादून 13 फरवरी 2026 : प्रदेश की राजधानी देहरादून में बदमाशों का खौफ समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है.
हाल ही में जहां दिनदहाड़े तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
आज सुबह देहरादून की राजपुर रोड पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून की सिल्वर सिटी के नजदीक एक व्यक्ति सुबह जिम करने जा रहा था
तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश आए
जिन्होंने गोली मारकर उस व्यक्ति की हत्या कर दी.
यह वारदात आज सुबह 10:00 बजे की बताई जा रही है.
फिलहाल इस मामले में देहरादून पुलिस अलर्ट पर है
और सभी मुख्य नाकेबंदी पर चेकिंग की जा रही है
पुलिस वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही है






