pinko казино
DehradunExclusive

डोईवाला में तड़के हुआ सड़क हादसा, दो की मौत

डोईवाला के लाल तप्पड़ क्षेत्र में आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है इस सड़क हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है

> डोईवाला के लाल तप्पड़ में हुआ रोड एक्सीडेंट
> एक लड़की और ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत
> सुबह 3:45 बजे की है सड़क दुर्घटना
> लाश निकालने के लिए बुलाई गई जेसीबी मशीन
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
व्हाट्सएप करें 80 7706 2107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून :डोईवाला के लाल तप्पड़ क्षेत्र में आज तड़के एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक लड़की और एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है.

टायर बदल रहा था ट्रक ड्राइवर

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालतप्पड़ में एक ट्रक ड्राइवर टायर बदलने के लिए अपने वाहन से नीचे उतरा

जब ट्रक ड्राइवर टायर चेंज करने के लिए जैक लगा रहा था तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सीधे ट्रक के पीछे टक्कर मार दी जिससे ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से कुचला गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. यह हादसा आज सुबह लगभग 3:45 बजे हुआ है.

स्कॉर्पियो में थे दो लड़की दो लड़के

खड़े ट्रक में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी में दो लड़के और दो लड़कियां सवार थे.

जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की इस स्कॉर्पियो कार में सवार इन सभी ने ड्रिंक की हुई थी और नशे की हालत में अत्यधिक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए यह अपना नियंत्रण खो बैठे और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराए .

स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे जा घुसा और ट्रक ड्राइवर ने वहीं दम तोड़ दिया वही स्कॉर्पियो कार की फ्रंट सीट पर बैठी एक लड़की की भी मौके पर ही मौत हो गई.

यह हुए घायल

सफेद रंग की हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में 22 साल की रूशिका चौहान ,29 साल के मोहित और 28 साल के आदित्य चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं इन सभी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है

लाश निकालने के लिए बुलाई जेसीबी

यह सड़क हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के अगले हिस्से और ट्रक के बीच ड्राइवर मोहम्मद यास्मीन का शव बुरी तरह कुचला और फंसा हुआ था .

मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को ड्राइवर के शव को बाहर निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी

इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक के पिछले हिस्से को ऊपर उठा कर ड्राइवर की लाश को बाहर निकाला गया.

मौके पर पहुंची 108 आपातकालीन एंबुलेंस की मदद से ट्रक ड्राइवर के शव को जौली ग्रांट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

एक अन्य एंबुलेंस के माध्यम से स्कॉर्पियो में सवार लड़की की लाश और घायल एक लड़की और दो लड़कों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button
пинап