देहरादून पुलिस के जवान का हुआ आकस्मिक निधन
A Dehradun police officer has passed away unexpectedly.

A Dehradun police officer has passed away unexpectedly.
देहरादून,29 दिसंबर 2025 : आज देहरादून पुलिस के जवान का आकस्मिक निधन हो गया.
वह उपचार के लिए राजधानी देहरादून के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे जिस दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.
उनके निधन पर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस कर्मियों ने अपना गहरा शोक व्यक्त किया है.
मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह नेगी पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त थे.
वह ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित थे.
उनका उपचार महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा था.
दिनेश सिंह नेगी को दिनांक 22.12.2025 से उपचार हेतु महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था
जिनकी उपचार के दौरान आज आकस्मिक मृत्यु हो गई है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने दिवंगत दिनेश सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया.
उन्होंने दुख की इस घडी में शोक संतप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की.
दिवंगत दिनेश सिंह नेगी मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे
उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा 03 बच्चे (02 पुत्री व 01 पुत्र) हैं,
जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ देहरादून में रह रहे थे
दिव्यंगत दिनेश सिंह नेगी वर्ष 2001 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे
उन्होंने वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नती प्राप्त की थी









