pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

700 सीसीटीवी की मदद से खुला खजानी देवी की हत्या का राज

Mystery of Khajani Devi's murder solved with the help of 700 CCTV cameras.

देहरादून,26 सितम्बर 2026 : रायवाला में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

हत्या की साजिश मृतका की अपनी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी।

पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में माँ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का खुलासा और गिरफ्तारी

मृतका खजानी देवी (65 वर्ष) 21 सितंबर 2026 से लापता थीं।

उनके बेटे संजय पुंडीर ने रायवाला थाने में तहरीर दी थी।

रात करीब 10.30 बजे गेट का ताला तोड़कर अंदर देखा गया तो बाथरूम में महिला का शव मिला।

किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर बाहर से ताला लगा दिया था।

पुलिस ने धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर रायवाला कोतवाली में 06 अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

टीमों ने FSL और फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई।

जांच में पता चला कि मृतका की बेटी शिल्पा थापा का पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद था।

घटना से पहले शिल्पा के प्रेमी शिव नारायण पांडे उर्फ सोनू को मृतका के घर के आसपास देखा गया था।

शिव नारायण मुम्बई में जॉब करता था

और पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा था।

पुलिस को जानकारी मिली कि शिव नारायण और शिल्पा लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे।

घटना के बाद से शिव नारायण का फोन बंद होना भी संदिग्धता को बढ़ाता रहा।

आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ

पुलिस ने हरिद्वार, रायवाला और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 500 होटल, धर्मशालाएं, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के करीब 700 सीसीटीवी कैमरे चेक किए।

मुखबिर की सूचना पर 25 सितंबर 2026 को शिव नारायण पांडे को शांति कुंज आश्रम हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में शिव नारायण ने खजानी देवी की हत्या करना स्वीकार किया।

उसने बताया कि शिल्पा के कहने पर उसने यह हत्या की।

शिव नारायण मूल रूप से ग्राम करोंदी, थाना भगवानपुर, हरिद्वार का रहने वाला है।

शिल्पा थापा से उसकी मुलाकात मार्च 2026 में भूपतवाला हरिद्वार के एक होटल में हुई थी, जहाँ दोनों साथ काम करते थे।

इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे।

शिव नारायण का अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है।

शिल्पा ने शिव नारायण को बताया था कि उसकी माँ के नाम ग्राम काटल गडूल रानीपोखरी में कई बीघा जमीन है।

उसकी माँ और भाई संजय पुंडीर लगातार जमीन बेच रहे थे।

हिस्सा मांगने पर उसे न जमीन में हिस्सा मिल रहा था

और न ही बिक्री की राशि में से पैसे।

शिल्पा ने शिव नारायण को यह झूठ भी बताया कि खजानी देवी उसकी सौतेली माँ है।

शिव नारायण की लॉकडाउन से पहले ढंढेरा फाटक रुड़की में बैटरी रिक्शा की एजेंसी थी।

लॉकडाउन में करीब 50 लाख का कर्जा हो गया था।

कर्ज चुकाने के लिए उसने करोंदी भगवानपुर स्थित अपना मकान बेच दिया था।

फिर भी उस पर लगभग 10 लाख रुपये की देनदारी बकाया थी।

शिल्पा के भाई से भी कुछ पैसा उधार लिया गया था।

खजानी देवी को उन दोनों के रिश्ते की जानकारी थी और वह नाखुश थी।

19 सितंबर 2026 को शिव नारायण और शिल्पा खजानी देवी से मिलने गए थे,

जहाँ रिश्ते को लेकर विवाद हुआ था।

खजानी देवी ने दोनों को गाली-गलौच भी की थी।

इससे आहत होकर शिव नारायण ने हत्या की योजना बनाई।

शिल्पा ने शिव नारायण को बताया था कि उसकी माँ सुबह 8 बजे तक घर वापस आ जाती है

और दोपहर 12.30 बजे तक अकेली रहती है।

योजना के मुताबिक 21 सितंबर 2026 को शिव नारायण खजानी देवी के घर पहुंचा।

मौका देखकर उसने गला दबाकर हत्या कर दी

और ताला लगाकर फरार हो गया।

घटना के बाद शिल्पा ने शिव नारायण को शांति कुंज में छिपने को कहा।

घटना के बाद शिल्पा लगातार पुलिस कार्रवाई की सूचना शिव नारायण को दे रही थी।

पूछताछ के आधार पर 26 सितंबर 2026 को शिल्पा थापा को शहीद भगत सिंह कालोनी लाइनपार मोतीचूर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी और पुलिस टीम

गिरफ्तार अभियुक्त:

शिवनारायण पांडे उर्फ सोनू पुत्र नरसिंह नारायण पांडे, निवासी सम्राट कालोनी ग्राम करोंदी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 39 वर्ष

शिल्पा थापा पत्नी पंकज थापा, निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी नई बस्ती लाइनपार मोतीचूर, थाना रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र 36 वर्ष

शिव नारायण पांडे का आपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0 53/2024 धारा 498A/406 IPC, थाना हौज खास दिल्ली

वाद संख्या 7352/2023 धारा 138 NI Act

पुलिस टीम:

उ0नि0 मोहन सिंह, थानाध्यक्ष रायवाला

व0उ0नि0 विनोद कुमार

उ0नि0 योगेश खुमरियाल

उ0नि0 रघुबीर कप्रवाण (चौकी प्रभारी हरिपुरकलां)

हे0का0 प्रवीण सिन्धु

का0 नन्दकिशोर

का0 अनित कुमार

का0 हंसराज

का0 विकास कुमार

का0 अनिरुद्ध

का0 मुकेश चौहान

का0 धर्मालाल

का0 मोनू मलिक

SOG ऋषिकेश:

का0 नवनीत नेगी

का0 मनोज कुमार

का0 सोनी कुमार

म0का0 जमुना नेगी

 

Related Articles

Back to top button
пинап