pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

डोईवाला में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

Theft of valuables worth lakhs from a locked house in Doiwala solved; two accused arrested.

 

देहरादून,20 सितम्बर 2026 : राजधानी के डोईवाला थाना क्षेत्र स्थित केशवपुरी बस्ती में बंद मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

डोईवाला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को चोरी के शत-प्रतिशत आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

ताला तोड़कर उड़ाई थी लाखों की ज्वेलरी

केशवपुरी बस्ती निवासी टीना राय ने कोतवाली डोईवाला में अपने घर में हुई चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता के अनुसार अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान साफ कर दिया था।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना के अनावरण के लिए तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना 

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

टीम ने स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखनी शुरू की।

रविवार, 20 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस को एसडीएम डिग्री कॉलेज यात्री प्रतीक्षालय के पास सफलता मिली।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने मौके से कार्तिक (24 वर्ष) और शिवम (20 वर्ष) को धर दबोचा।

नशे और जुए की लत ने बनाया चोर

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला कि वे नशा करने और जुआ खेलने के आदी हैं।

अपनी इन जरूरतों को पूरा करने के लिए ही उन्होंने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था।

वे चोरी की ज्वेलरी बेचने की फिराक में थे,

लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पकड़े गए आरोपियों में से शिवम का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह जेल जा चुका है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- कार्तिक पुत्र संजय निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 24 वर्ष
2- शिवम पुत्र भूरा कुमार निवासी डैम के पीछे केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 20 वर्ष

आपराधिक इतिहास अभियुक्त शिवम :-

01- मु0अ0स0-71/2025 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
02- मु0अ0स0-286/2026 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला, देहरादून

बरामदगी

01 : घटना में चोरी की गई ज्वेलरी (अनुमानित मुल्य 06 लाख रुपए से अधिक )

पुलिस टीम :-

01- उ0नि0 मनवर सिंह नेगी
02- अ0उ0नि0 ईश्वर सैनी
03- हे0का0 देवेन्द्र सिंह नेगी
04- कानि0 हरीश उप्रेती
05- कानि0 रविन्द्र टम्टा
06- कानि0 विपिन कुमार
07- कानि0 सुनील कुमार

Related Articles

Back to top button
пинап