pinko казино
DehradunUttarakhand

‘उत्तराखंड के गांधी’ से विख्यात इंद्रमणि बडोनी की भव्य प्रतिमा डोईवाला ब्लॉक परिसर में अनावरण

Grand statue of Indramani Badoni, renowned as the 'Gandhi of Uttarakhand', unveiled at the Doiwala Block complex.

देहरादून,29 अगस्त 2026 : उत्तराखंड के इतिहास में आज एक गौरवशाली क्षण जुड़ गया है।

विकासखंड डोईवाला परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणि बडोनी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।

उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात स्व. बडोनी जी की प्रतिमा का अनावरण पूरे सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के सभी ब्लॉकों में से डोईवाला पहला ऐसा ब्लॉक बन गया है।

जहाँ उत्तराखंड के गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई है।

वैदिक मंत्रोच्चारण से अनावरण

आपको बता दें कि स्व. इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति स्थापित करने का प्रस्ताव पूर्व में ही पास किया गया था।

ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की अध्यक्षता में हुई बीडीसी की प्रथम बैठक में यह निर्णय लिया गया था।

आज इस प्रस्ताव को धरातल पर साकार कर दिया गया है।

प्रतिमा का अनावरण नृसिंह पीठाधीश्वर रायवाला के रसिक महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।

यह ऐतिहासिक अनावरण समारोह ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की देख-रेख और पहल पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रसिक महाराज और ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह द्वारा स्व. बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

माल्यार्पण के साथ ही उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जनप्रतिनिधियों की श्रद्धांजलि

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि स्व. इंद्रमणि बडोनी जी का संपूर्ण जीवन उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने अपना पूरा जीवन राज्य की संस्कृति और समाज सेवा में लगा दिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने भी अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा कि इंद्रमणि बडोनी जी हम सबके प्रेरणास्रोत हैं।

वे सच्चे अर्थों में उत्तराखंड के गांधी थे।

उन्होंने ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह को इस ऐतिहासिक कार्य के लिए बधाई भी दी।

वहीं ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की यह पहल बेहद तारीफ के काबिल है।

स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा हमारे ब्लॉक की शोभा बढ़ाएगी।

इस गरिमामय कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, कनिष्ठ प्रमुख बीना देवी और कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल उपस्थित रहे।

साथ ही करतार सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेंद्र सिंह और डबल सिंह भंडारी भी मौजूद रहे।

इनके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह खालसा, रंजीत सिंह, उम्मेद बोरा, कुलदीप शाही, जितेन्द्र सिंह और राकेश मियां भी शामिल हुए।

समारोह में सैकड़ों क्षेत्रवासी, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
пинап