pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला के वकीलों को मिलेगी बेहतर सुविधा,चैम्बर निर्माण का हुआ शिलान्यास

Doiwala lawyers to get better facilities; foundation stone laid for chamber construction.

देहरादून,11 अगस्त 2026 : परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को बार प्रांगण डोईवाला में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजभूषण गैरोला ने शिलान्यास कर इस निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि चैम्बर निर्माण के लिए विधायक निधि से दस लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इस राशि से अधिवक्ताओं को कार्य करने के लिए व्यवस्थित एवं बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लंबे समय से अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर की मांग उठा रखी थी, जो अब पूरी होती दिख रही है।

न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : विधायक

विधायक बृजभूषण गैरोला ने इस अवसर पर कहा कि अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होना न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि न्याय प्रणाली में वकीलों की भूमिका अहम होती है और उन्हें बेहतर माहौल में कार्य करने का अवसर मिलना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र सिंह नेगी ने भी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की अपील की।

बार एसोसिएशन ने जताया आभार

परवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट फूल सिंह वर्मा ने कहा कि लंबे समय से अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

विधायक निधि से मिली सहायता से अब इस कार्य को गति मिलेगी।

उन्होंने विधायक एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

सचिव एडवोकेट मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि चैम्बर निर्माण होने से अधिवक्ताओं को कार्य करने के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।

उन्होंने निर्माण कार्य के लिए सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

शिलान्यास समारोह में सुशील कुमार, अतर सिंह, विक्रम सिंह नेगी, राज प्रधान, अतुल कुमार, महेश लोधी, भव्य चमोला, मोहम्मद जुबैर, संदीप जोशी, साकिर हुसैन, मोईन अहमद, भास्कर बलूनी, विनोद बगियाल, तरन्नुम सलीम, पूजा यादव, मनीष धीमन, सुमित थपलियाल, आर बी नेपाली, मनीष यादव, सुनील कुमार, मान्यवर, शादाब हसन, महताब आलम, मोहम्मद कैफ, वरुण कुमार, खुशबू बाजवा, सुमित बर्सवाल, सौरभ पाल समेत बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी एवं समस्त सदस्यगण तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
пинап