pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

6 घंटे में खुलासा: 2 आई-फोन झपटने वाला स्नैचर गिरफ्तार

6-Hour Breakthrough: Snatcher Who Snatched 2 iPhones

देहरादून,06/08/2026:-राजधानी देहरादून की डोईवाला पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की एक बड़ी वारदात का महज 6 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है

पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 02 एप्पल आई-फोन बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई यामाहा मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है

वारदात का तरीका और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 अगस्त की शाम लच्छीवाला निवासी

एक महिला अपनी पुत्री के साथ स्कूटी से देहरादून से अपने घर लौट रही थी,

इसी दौरान लच्छीवाला रेलवे अंडरपास के पास बिना नंबर की बाइक सवार स्नैचर ने महिला के हाथ में लटके पर्स पर झपट्टा मारा और पर्स में रखे 2 एप्पल आई-फोन (आई-फोन 12 एवं आई-फोन 13) लेकर फरार हो गया,

पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली डोईवाला में धारा 304 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया

 पुलिस टीम ने घटनास्थल का तुरंत निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस ने महज 6 घंटे में सपेरा बस्ती भानियावाला से अभियुक्त अंदाज नाथ पुत्र बसंत नाथ (उम्र 21 वर्ष) को दबोच लिया

नशे की लत बनी अपराध की वजह

कड़ाई से की गई पूछताछ में 21 वर्षीय अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह गंभीर रूप से नशे का आदी है और अपनी इसी नशे की सनक व अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए उसने इस झपटमारी की घटना को अंजाम दिया था

बरामदगी एवं पुलिस टीम

02  एप्पल आई-फोन (आई-फोन 12 व 13),

01 यामाहा मोटरसाइकिल (बिना नंबर)

वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत, उप निरीक्षक चिन्तामणि मैठानी,

हेड कांस्टेबल देवेन्द्र नेगी, कांस्टेबल रविन्द्र टम्टा एवं कांस्टेबल आशीष राठी

Related Articles

Back to top button
пинап