pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला परवादून बार एसोसिएशन चुनाव : 7 पदों पर निर्विरोध निर्वाचित

Doiwala Parwadoon Bar Association Elections: Uncontested Election for 7 Posts

देहरादून, 16 मई 2026 : परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के वार्षिक चुनाव 2026-2027 को लेकर चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं.

आज 16 मई को सुबह 10:00 बजे से मुख्य चुनाव अधिकारी की देखरेख में नामांकन पत्रों और उनके साथ संलग्न दस्तावेजों की गहन जांच की गई.

जांच के दौरान सभी प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए और किसी भी पद पर कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है.

7 पदों पर एकल नामांकन होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया,

जबकि अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष समेत 5 मुख्य पदों पर मुकाबला तय हो गया है.

निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारी

इन पदों पर केवल एक-एक ही नामांकन आने के कारण इन सभी को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया

उपाध्यक्ष (महिला) : तरन्नुम सलीम

कोषाध्यक्ष: अरुण कुमार

लेखापरीक्षक (ऑडिटर) : भास्कर बलोनी

पुस्तकालय अध्यक्ष (महिला) : मोनिका पटेल

सदस्य 5+ पद (महिला) : पूजा यादव

सदस्य 3+ पद (महिला) : कु० निधि

सदस्य 3+ पद : सुमित कुमार

इन पदों पर होगा सीधा मुकाबला

शेष 5 महत्वपूर्ण पदों पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है

अध्यक्ष पद : अतर सिंह बनाम फूल सिंह वर्मा

सचिव पद : मनोहर सिंह सैनी बनाम सुरेश चन्द्र भट्ट

उपाध्यक्ष पद : अतुल कुमार बनाम मनीष कुमार धीमान

सह-सचिव पद : मोहम्मद अब्दुल्लाह जुबेर बनाम महेश कुमार लोधी

सदस्य 5+ पद : मोइन अहमद सिद्दीकी बनाम रमन कुमार

20 मई को होगी वोटिंग

आगामी 20 मई 2026 (बुधवार) की तिथि निर्धारित की गई है।

मतदान सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक होगा,

जिसके तुरंत बाद मतगणना कर चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी.

 

Related Articles

Back to top button
пинап