डोईवाला: राजस्व कार्यों में ढिलाई पर फूटा परवादून बार एसोसिएशन का गुस्सा, एसडीएम से की वार्ता
Parwadoon Bar Association Outraged Over Laxity in Doiwala Revenue Operations; Holds Talks with SDM.

देहरादून, 16 मई 2026 : आज परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के अधिवक्ताओं ने डोईवाला तहसील में प्रदर्शन किया.
दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और अन्य राजस्व कार्यों में आ रही दिक्कतों को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा.
इस संबंध में परवादून बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वकीलों ने उपजिलाधिकारी (SDM) डोईवाला से मुलाकात कर एक वार्ता की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया कि
लंबे समय से दाखिल-खारिज और अन्य जरूरी कामों को लेकर तहसील के कर्मचारी लगातार अड़ंगेबाजी कर रहे हैं.
कर्मचारियों के ढुलमुल रवैये के कारण सैकड़ों फाइलें धूल फांक रही हैं और उन पर कोई भी निस्तारण या कार्यवाही नहीं की जा रही है.
इससे न सिर्फ वकीलों को काम करने में दिक्कत आ रही है,
बल्कि दूर-दराज से आने वाले वादकारी म्यूटेशन कराने वाले लोग भी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं.
उग्र आंदोलन की दे डाली चेतावनी
बार एसोसिएशन के सदस्यों ने तहसील प्रशासन को दो चेतावनी दी है कि
यदि लंबे समय से लंबित पड़ी फाइलों पर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही कर उनका निस्तारण नहीं किया गया,
तो अधिवक्ता चुप नहीं बैठेंगे
आने वाले दिनों में तहसील कर्मियों की मनमानी के खिलाफ एक बड़ा और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा,
जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
एसडीएम ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
अधिवक्ताओं की मांगों को देखते हुए उपजिलाधिकारी डोईवाला ने मामले को शांत कराया
उन्होंने अधिवक्ताओं और वादकारियों को आ रही सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का पूरा भरोसा दिया.
एसडीएम ने आश्वासन दिया कि लंबित पड़ी फाइलों की समीक्षा की जाएगी और उचित कार्यवाही करते हुए कार्यों में तेजी लाई जाएगी
ये लोग रहे उपस्थित
प्रदर्शन करने वालों में परवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा,सचिव मनोहर सिंह सैनी,अशरफ अली,अतुल कुमार, भव्य चमोला,मोइन अहमद सिद्दीकी, साकिर हुसैन, मोहम्मद जुबेर, भास्कर बलोंनी, विनित कुमार लोधी,मनीष यादव, सुनील मान्यवर, अरूण कुमार,सुमित बर्सवाल आदि अधिवक्तागण शामिल रहे






