pinko казино
DehradunNationalUttarakhand

“रील के जरिए यात्रा को बदनाम न करें,आर्थिकी की है लाइफलाइन” : सीएम धामी

"Do not tarnish the image of tourism through reels; it is the lifeline of the economy": CM Dhami

देहरादून,28 अप्रैल 2026 : सूबे के chief Minister Pushkar Singh Dhami ने विधानसभा के विशेष सत्र में प्रतिभाग किया

इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की गरिमा और प्रदेश की आर्थिकी में इसके महत्व पर कड़ा रुख अपनाया है।

उन्होंने विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर सक्रिय कुछ लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी है

कहा कि राजनीतिक विरोध के चक्कर में उत्तराखंड की पवित्र यात्रा की छवि को नुकसान न पहुँचाएं।

राजनीति की भेंट न चढ़े आस्था

मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि चारधाम यात्रा न केवल आस्था का केंद्र है,

बल्कि यह उत्तराखंड की आर्थिकी की लाइफलाइन भी है।

उन्होंने हाल के दिनों में रील बनाकर यात्रा के प्रति नकारात्मक माहौल बनाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा:

“आप सरकार का विरोध कीजिए, बीकेटीसी (BKTC) का विरोध कीजिए,

लेकिन हमारी पवित्र चारधाम यात्रा और केदारनाथ धाम जैसे महादेव के स्थलों को राजनीति की भेंट मत चढ़ाइए।”

धामी ने जोर देकर कहा कि सरकार यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है

और सामूहिक आस्था की इस कठिन यात्रा में सभी को सहयोग करना चाहिए।

प्रदेश में गैस संकट की खबरों का खंडन

गैस किल्लत पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में गैस का कोई संकट नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस विषय पर उनकी हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से सकारात्मक वार्ता हुई है।

Related Articles

Back to top button
пинап