pinko казино
CrimeDehradun

डोईवाला में नशे की खेप के साथ मेरठ की दो महिला तस्कर गिरफ्तार, जौलीग्रांट एयरपोर्ट क्षेत्र में करती थीं सप्लाई

Two female drug traffickers from Meerut arrested in Doiwala with a consignment of narcotics; they supplied the Jolly Grant Airport area.

 

देहरादून,9 अप्रैल 2026 : उत्तराखंड में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत डोईवाला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने जौलीग्रांट क्षेत्र से दो महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद हुई है।

पकड़ी गई दोनों महिलाएं उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं।

चेकिंग के दौरान धरी गईं तस्कर

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार (8 अप्रैल 2026) को डोईवाला पुलिस टीम जौलीग्रांट स्थित भूईया देवी मंदिर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की आकस्मिक चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में रोककर उनकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान सुमन (25 वर्ष) के पास से 130 ग्राम और कुन्ती (30 वर्ष) के पास से 125 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 255 ग्राम अवैध चरस बरामद कर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

एयरपोर्ट के पास टैक्सी चालकों को बनाती थीं निशाना

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

महिलाओं ने बताया कि वे ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में मेरठ से चरस लाकर डोईवाला और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में बेचती थीं।

उनके निशाने पर मुख्य रूप से टैक्सी चालक और मजदूर होते थे, जिन्हें वे ऊंचे दामों पर फुटकर में नशा सप्लाई करती थीं।

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

कोतवाली डोईवाला में दोनों महिला तस्करों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 116/2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम का विवरण:

नशा तस्करों को दबोचने वाली टीम में ये जांबाज शामिल रहे:

उ0नि0 चिन्तामणि मैठानी

म0उ0नि0 स्मृति रावत

कानि0 सचिन राणा

कानि0 युवराज सिंह

Related Articles

Back to top button
пинап