pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला के चांदमारी में शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

A heartfelt tribute was paid to martyrs Bhagat Singh, Rajguru, and Sukhdev at Chandmari in Doiwala.

देहरादून : आज “श्री गुरुनानक देव वेलफेयर सोसाइटी” ने भगत सिंह चौक, चांदमारी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

यह कार्यक्रम देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को नमन करने के लिए आयोजित किया गया था.

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर किया

श्रद्धांजलि सभा का संचालन अरविंदर सिंह ने किया

उपस्थित वक्ताओं ने शहीदों के जीवन संघर्ष और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला।

शहादत दिवस पर राजकीय अवकाश की मांग

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बलवीर सिंह ने सरकार से एक महत्वपूर्ण मांग रखी

उन्होंने कहा, “हम सरकार से पुरजोर मांग करते हैं कि शहीदों की पुण्यतिथि पर राजकीय अवकाश की घोषणा की जाए.

यही उन महान आत्माओं के प्रति सच्चा सम्मान होगा।”

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि भगत सिंह के आदर्शों पर चलना ही आज के समय में सच्ची देश सेवा है.

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जसवीर सिंह, बलबीर सिंह, उमेद वोरा, जितेन्द्र कुमार, अवतार सिंह, जरनैल सिंह,प्रेम सिंह पाल, भविंदर सिंह, एडवोकेट साकिर हुसैन,रुद्र प्रसाद, गुरदीप सिंह, अरविंदर सिंह,धर्म पाल,लच्छीराम ,रघुवीर सिंह उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
пинап