pinko казино
DehradunPoliticsUttarakhand

कुशासन के खिलाफ कांग्रेस ने जॉलीग्रांट में फूंका “भाजपा सरकार का पुतला”

Congress burns BJP government effigy in Jolly Grant to protest against misgovernance

 

देहरादून,22 फरवरी 2026 : उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अधिकारियों के साथ मारपीट की घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस ने अपना विरोध जताया

डोईवाला के जॉलीग्रांट में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर अपना रोष प्रकट किया

नगर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोईवाला के संयुक्त तत्वाधान में यह विरोध-प्रदर्शन किया गया

इसके तहत आज रविवार (22 फरवरी 2026) को जौलीग्रांट चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

शिक्षा निदेशक से मारपीट का आरोप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीते रोज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के दफ्तर में घुसकर उनके साथ मारपीट की।

कांग्रेस ने इसे सरकारी तंत्र पर सीधा हमला और सत्ता का अहंकार बताया है।

सरकार चलाने में विफल हैं मुख्यमंत्री: करतार नेगी

पुतला दहन के दौरान नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा:

“मुख्यमंत्री प्रदेश चलाने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।

सत्ता के नशे में चूर भाजपा के लोग अब सरेआम अधिकारियों और कर्मचारियों को पीट रहे हैं।

प्रदेश में अराजकता का माहौल है, हत्याएं हो रही हैं और कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।”

नेगी ने आगे कहा कि एक तरफ प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं,

वहीं दूसरी तरफ सरकार ‘हिंदू सम्मेलनों’ के जरिए धर्म की आड़ में राजनीति का खेल खेल रही है।

उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड की जनता अब भाजपा के इस व्यवहार से ऊब चुकी है और प्रदेश में भाजपा का अंत निश्चित है।

प्रदर्शन में शामिल मुख्य चेहरे

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे

इस मोके पर जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल,ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,नगर अध्यक्ष करतार नेगी,मनोज नौटियाल मंडलम अध्यक्ष मोहित कपूरवान मंडलम अध्यक्ष संजीव भट्ट,नगर महासचिव रोहित नेगी नगर कार्यालय प्रभारी चंद्रप्रकाश काला,अफ़साना,रेखा काण्डपाल ,राहुल सैनी,शांतिप्रसाद भट्ट,बालेन्दर सजवान ,ताजबर नेगी,मनोज पटवाल,प्रांजल चौहान,अरुण तिवाड़ी,आशीष राणा,खेम सिंह सजवान, सुनील,कमलेश भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button
пинап