pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला पुलिस ने वृंदावन से बरामद किया 13 वर्षीय गुमशुदा बालक

Doiwala police recovered a 13-year-old missing boy from Vrindavan.

 

देहरादून,20 फरवरी 2026 : डोईवाला पुलिस ने एक बार फिर मानवीय चेहरा पेश करते हुए त्वरित कार्रवाई कर एक 13 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल ढूंढ निकाला है।

पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है

परिजनों ने भी अपने लाडले को वापस पाकर पुलिस का आभार जताया है।

क्या था मामला ?

बीती 18 फरवरी 2026 को नुन्नावाला (भानियावाला) निवासी राजीव चौधरी ने थाना डोईवाला में सूचना दी

राजीव चौधरी ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र हनु चौधरी घर से बिना बताए कहीं चला गया है।

परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला

जिसके बाद उन्होंने पुलिस की शरण ली

सीसीटीवी फुटेज और त्वरित जांच

सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस ने बिना समय गंवाए टीम गठित की और तलाश शुरू कर दी

पुलिस टीम ने बालक के घर से आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला

इसके साथ ही कोतवाली क्षेत्र में बालक की फोटो और जानकारी फ्लैश की गई।

पुलिस की सक्रियता का ही परिणाम रहा कि आज 20 फरवरी 2026 को गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

नाराज होकर चला गया था वृंदावन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि बालक अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज हो गया था

वह घर से निकलकर वृंदावन चला गया था।

वहां से लौटते समय वह हरिद्वार पहुंच गया, जहां से पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित बरामद किया।

कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में निम्नलिखित अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही:

उप-निरीक्षक नवीन डंगवाल (चौकी प्रभारी, जौलीग्रांट)

हेड कांस्टेबल विशाल शर्मा

कांस्टेबल सचिन राणा

कांस्टेबल सुनीत चौधरी

Related Articles

Back to top button
пинап