CrimeDehradunUttarakhand

देहरादून दूल्हा बाजार : इस वजह से प्यार,तकरार और फिर हुई युवती की दर्दनाक हत्या

Dehradun groom market: This is why love, conflict, and then the tragic murder of the young woman occurred.

Dehradun Gunjan Murder Case

देहरादून,2 फरवरी 2026 : सूबे की राजधानी में आज सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गयी

जब दूल्हा बाजार की एक व्यस्ततम संकरी गली खून से लाल हो गयी

एक सनकी आशिक ने पूर्व परिचित युवती पर एक धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया

युवती पर काल बनकर टूटा हमलावर

यह मामला Dehradun की नगर कोतवाली क्षेत्र का है

यहां दूल्हा बाजार के नजदीक एक संकरी गली में सरेराह एक युवक ने धारदार हथियार से युवती का क़त्ल कर दिया

इस घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया

मृतक युवती की पहचान गुंजन पुत्री मनीष श्रीवास्तव के रूप में हुई है

वह Dehradun के गोविंदगढ़ की रहने वाली थी

घात लगाकर किया हमला

गुंजन रोजाना की तरह दूल्हा बाजार स्थित एक दुकान पर काम करने के लिए आई थी।

जैसे ही उसने अपने जीजा के घर के पास स्कूटी खड़ी की और दुकान की ओर बढ़ने लगी,

तभी पहले से घात लगाए बैठे आकाश ने उस पर हमला कर दिया

गुंजन को लहूलुहान हालत में दून अस्पताल ले जाया गया,

जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

पुलिस ने अभियुक्त किया गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये क़त्ल की वारदात के आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया

अभियुक्त आकाश की उम्र 27 साल है

वह देहरादून के खुड़बुड़ा अंतर्गत 46 मन्नूगंज का रहने वाला है

प्यार,तकरार और फिर हत्या

देहरादून पुलिस ने अभियुक्त आकाश से पूछताछ की

जिसमें कईं चौंकाने वाली बात सामने आयी है

आरोपी आकाश और गुंजन एक दूसरे को पिछले 3 साल से जानते थे

गुंजन के परिवार वालों को उसके आकाश से इस रिश्ते पर कड़ी आपत्ति थी

गुंजन के परिजनों ने इसकी शिकायत आकाश के परिवार वालों से की थी

इस वजह से आकाश के घर में लगातार कलेश चल रहा था

जब मामला ज्यादा बढ़ा तो दोनों पक्ष खुड़बुड़ा पुलिस चौकी पहुंचे

जहां दोनों पक्षों के बीच आपसी रजामंदी से एक लिखित समझौतानामा हो गया

जिसके अनुसार दोनों पक्ष एक -दूसरे से दूर रहेंगें

लेकिन ये समझौतानामा सिर्फ एक कागज का टुकड़ा साबित हुआ

हत्या से दो दिन पहले गुंजन ने खुड़बुड़ा चौकी में फिर से एक लिखित शिकायत दी थी

पुलिस से बचने को फरार

देहरादून पुलिस के कहना है कि गुंजन की शिकायत के बाद आकाश अपना फ़ोन बंद कर फरार हो गया था

क्यूंकि पुलिस उसके घर और दुकान पर दबिश दे रही थी

पूछताछ में पुलिस को आकाश ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई और गुंजन के द्वारा बातचीत बंद कर देने के कारण उसने आज इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru