देहरादून दूल्हा बाजार के नजदीक धारदार हथियार से महिला पर हमला,हुई मौत
A woman was murdered with a sharp weapon near Dulha Bazaar in Dehradun.
देहरादून,2 फरवरी 2026 : सूबे की राजधानी देहरादून में आज एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है.
एक युवक ने धारदार हथियार से एक महिला पर हमला कर दिया
जिससे पीड़ित महिला की मृत्यु हो गयी है
इस मामले में देहरादून पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देहरादून के दूल्हा बाजार के नजदीक एक गली में कत्ल की वारदात हुई है
एक युवक ने धारदार हथियार से एक महिला पर हमला कर दिया
जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी
घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए दून चिकित्सालय ले जाया गया
जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया
देहरादून पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है
जिसके चलते महिला पर हमले के आरोपी युवक को नगर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार के रूप में की गयी है
आकाश कुमार देहरादून के 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला का रहने वाला है






