DehradunUttarakhand

डोईवाला में होगा “विराट हिन्दू सम्मलेन”,घर-घर “आहुति द्रव्य” के साथ दिया जायेगा निमंत्रण

A "Virat Hindu Sammelan" (Grand Hindu Conference) will be held in Doiwala, and invitations will be delivered to every household along with "ahuti dravya" (offerings for the ritual).

Virat Hindu Sammelan

देहरादून,01 फरवरी 2026: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर डोईवाला में “विराट हिन्दू सम्मलेन” आयोजित किया जा रहा है

जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दुओं को निमंत्रित किया जा रहा है

बीते रोज डोईवाला के हरज्ञानचन्द सरस्वती विद्या मंदिर में एक बैठक आयोजित की गयी

जिसमें शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत “विराट हिन्दू सम्मेलन” की रुपरेखा और स्वरुप पर चिंतन-मनन के साथ ही विचार-विमर्श किया गया

यह तय किया गया है कि डोईवाला के आशीर्वाद वेडिंग पॉइंट में 8 फरवरी 2026 के अलावा रेडियंट पब्लिक स्कूल में यह सम्मेलन अलग तिथि पर आयोजित किया जाना है

इसी प्रकार थानों,रानीपोखरी और भानियावाला में भी यह सम्मेलन आयोजित किये जाने हैं

8 फरवरी 2026 को डोईवाला के आशीर्वाद वेडिंग पॉइंट में सुबह 11 बजे एक हवन आयोजित किया जायेगा

जिसके बाद विद्वान् वक्तागण अपना बौद्धिक देंगें

सम्मेलन के लिए स्वंयसेवक घर-घर निमंत्रण के लिये जायेंगें

इस दौरान वह निमंत्रण के साथ ही घर-घर “आहुति द्रव्य” बांटेंगे

जिससे पवित्र यज्ञ की अग्नि में अधिक से अधिक व्यक्ति आहुति दे पुण्य के भागी बने

सम्मेलन हेतू डोईवाला नगर को भगवा झंडियों और तोरण द्वार से सुसज्जित किया जायेगा

आगंतुकों का समारोह स्थल पर पवित्र तिलक और पुष्प वर्षा से स्वागत किया जायेगा

कार्यक्रम की कुल अवधि 2 घंटे की सुनिश्चित की गयी है

जिसके पश्चात प्रसाद स्वरुप सहभोज की व्यवस्था भी की गयी है

विभाग व्यवस्था प्रमुख सम्पूर्णानन्द थपलियाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ स्थापना के “शताब्दी समारोह” के तहत पूरे वर्ष भर में 7 कार्यक्रम आयोजित करने तय हैं

इसके तहत पूर्व में न्याय पंचायत स्तर पर “पथ संचलन” आयोजित किया गया था

इसके अतिरिक्त “संघ साहित्य वितरण” किया गया जिसमें स्वयंसेवकों के बलिदान का विवरण भी दिया गया है

रानीपोखरी में भी 8 फरवरी,भानियावाला में 22 फरवरी को ये सम्मेलन होना है

इसके अलावा थानों में भी सम्मेलन आयोजित होना है

बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक के विभाग व्यवस्था प्रमुख सम्पूर्णानन्द थपलियाल,सुभाष कृषाली,ईश्वर चंद अग्रवाल,महेश गुप्ता,पंकज शर्मा,सभासद सुरेंद्र लोधी,भारतेन्दु ध्यानी,मनोज,सोनू गोयल,संतोषी नेगी,नरेश बलूनी,सुशीला सेमवाल,चन्द्रकला ध्यानी,मनमोहन नौटियाल,परमाननद,आशीष,तरुण,राकेश चंद्र ध्यानी,मयंक पाल,नवीन बंगवाल,आयुष,संगीता राणा,संगीता राजबाला,सत्यपाल सजवाण,सुरेंद्र नेगी,मनोज प्रजापति,शिवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru