CrimeDehradun

हुई खटपट तो रात को चुपके से लगा दी देहरादून की “महेश्वरी बेकरी में आग”

After an argument, someone secretly set fire to "Maheshwari Bakery" in Dehradun during the night.

After an argument, someone secretly set fire to “Maheshwari Bakery” in Dehradun during the night.

देहरादून,7 जनवरी 2026 : एक युवक पर बदले की भावना से रात को चुपके से देहरादून की एक बेकरी शॉप में आग लगाने का आरोप है.

पुलिस इन्वेस्टीगेशन में इस युवक की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है

क्या है बेकरी में आग की घटना ?

देहरादून के करनपुर में महेश्वरी बेकरी है.

5 जनवरी 2026 की रात महेश्वरी बेकरी में आग लगने की घटना सामने आयी.

जिसके अगले दिन 6 जनवरी 2026 को मामले की FIR डालनवाला कोतवाली में दर्ज की गयी.

महेश्वरी बैकर्स शॉप के स्वामी शुभम महेश्वरी ने एक नामजद रिपोर्ट की.

FIR में अभिषेक नाम के युवक पर बेकरी स्टाफ के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है

जिसके बाद रात में उसके द्वारा बेकरी में आग लगा दी गयी

इसके आधार पर डालनवाला कोतवाली में एक केस संख्या 05/2026 दर्ज किया गया

पुलिस ने की मामले की इन्वेस्टीगेशन

इस मामले के लिए एक पुलिस टीम गठित की गयी

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सी0सी0टी0वी0 कैमरे चैक किये गये

इसके साथ ही फील्ड यूनिट को मौके पर बुलवाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी

पुलिस ने सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले युवक अभिषेक कुमार को 24 घण्टे के अन्दर भगत सिंह कालोनी एम0डी0डी0ए0 क्षेत्र के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए गिरफ्तार किया गया

बदला लेने को लगा डाली आग

पुलिस द्वारा मामले के आरोपी युवक से पूछताछ की गयी

पूछताछ में अभियुक्त अभिषेक कुमार नेबताया कि वह कुछ दिन पूर्व ही वो महेश्वरी बेकरी में काम पर लगा था

लेकिन महेश्वरी बेकर्स में कार्य करने वाले स्टाफ से किसी बात को लेकर उसकी लडाई हो गयी थी

जिससे महेश्वरी बेकर्स के मालिक द्वारा उसे नौकरी से निकाल दिया गया

जिससे उसने बेकरी मालिक तथा उसके स्टाफ से बदला लेने की भावना से उसके द्वारा रात्रि में बेकरी में आग लगा दी

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

अभिषेक कुमार पुत्र पूर्णानन्द निवासी- ग्राम- जसपुर खाल,

तहसील- बीरोंखाल, जिला- पौड़ी गढ़वाल

हाल निवासी- भगत सिंह कालोनी, एमडीडीए, थाना रायपुर, जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष

पुलिस टीम:

1- उ0नि0 रवि प्रसाद कवि, चौकी प्रभारी करनपुर, कोतवाली डालनवाला
2- का0 ना0पु0 अरविन्द भट्ट

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru