pinko казино
Dehradun

देहरादून “अधिवक्ता चैंबर निर्माण” समर्थन में डोईवाला के वकीलों की 3 व 4 दिसंबर को हड़ताल

Dehradun: Doiwala lawyers to go on strike on December 3 and 4 in support of "chamber construction"

देहरादून,2 दिसंबर 2025 : देहरादून बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के चैम्बर निर्माण के मुद्दे पर की जा रही हड़ताल को परवादून बार एसोसिएशन के द्वारा अपना समर्थन दिया गया है.

एसोसिएशन ने अपना रुख स्पष्ट करते हुये कहा है कि डोईवाला के अधिवक्तागण अगले दो दिनों तक अपने कार्यों से पूर्ण रूप से विरत रहेंगें.

इस दौरान वह देहरादून धरनास्थल पर जाकर अपना खुला समर्थन देंगें.

परवादून बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट मनोहर सिंह सैनी ने इस बारे में जानकारी दी.

श्री मनोहर ने बताया कि देहरादून बार एसोसियेशन द्वारा विगत 24 दिन से अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण को लेकर हड़ताल की जा रही है.

देहरादून जिला न्यायालय की नयी बिल्डिंग निर्माण के बाद देहरादून के अधिवक्ताओं को दी गयी जमीन अपर्याप्त है.

श्री सैनी ने बताया कि देहरादून के 5000 वकीलों के साथ ही टाइपिस्ट,स्टांप पेपर वेंडर इत्यादि के लिए शासन द्वारा दी गयी 5 बीघा भूमि नाकाफी है.

इस मुद्दे पर आज परवादून बार एसोसिएशन के द्वारा एक बैठक आहूत की गयी.

जिसमें निर्णय लिया गया है कि अगले दो दिनों के लिए यानि 3 व 4 दिसंबर को डोईवाला के सभी अधिवक्ता,टाइपिस्ट,स्टांप वेंडर,मुंशी आदि हड़ताल पर रहेंगे.

इस दौरान डोईवाला से अधिवक्तागण देहरादून धरनास्थल पर पहुंचेंगे.

देहरादून बार एसोसिएशन की मुहीम का पुरजोर समर्थन करेंगें.

Related Articles

Back to top button
пинап