DehradunPolitics

डोईवाला नगर पालिका चुनाव में भाजपा को झटका,तीन जमीनी कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

BJP gets a setback in Doiwala Municipality elections, three ground workers resigned

देहरादून,2 जनवरी 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : Nagar Palika Parishad Doiwala Election डोईवाला नगर पालिका चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

पार्टी के तीन जमीनी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की कार्यप्रणाली से नाराज होकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

इन कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र संबोधित किया है

और इसे सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

1-इस्तीफा देने वालों में सबसे प्रमुख नाम निवर्तमान सभासद संदीप सिंह नेगी का है,

जो वार्ड 8 का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

पूर्व ABVP कार्यकर्ता रहे नेगी ने 31 दिसंबर 2024 को साल के अंतिम दिन पार्टी की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

2-दूसरे प्रमुख कार्यकर्ता उमेद सिंह हैं,

जो पिछले 22 वर्षों से पार्टी से जुड़े थे

और वर्तमान में राजीव नगर के बूथ संख्या 147 के शक्ति केंद्र संयोजक थे।

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी नए आए लोगों को वरीयता दे रही है,

जिन्होंने राम मंदिर के अक्षत चावल तक लेने से इनकार कर दिया था।

3-तीसरे कार्यकर्ता कृष्ण कुमार हैं,

जो राजीव नगर के बूथ संख्या 143 के अध्यक्ष थे।

उन्होंने भी पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 2 जनवरी 2025 को इस्तीफा दे दिया।

तीनों कार्यकर्ताओं का एक ही आरोप है कि भाजपा पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है

और नए आए लोगों को अनुचित महत्व दे रही है।

यह इस्तीफे चुनाव के दौरान पार्टी की चुनौतियां बढ़ा सकते हैं,

क्योंकि तीनों ही जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ता थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!