DehradunUttarakhand

नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने बच्चों संग मनाया बाल दिवस

City Congress Doiwala President Kartar Negi celebrated Force Day with children

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह ) : भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस (बाल दिवस) के अवसर पर नगर कांग्रेस डोईवाला के अध्यक्ष करतार नेगी ने कोटी अठूरवाला प्राथमिक विद्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद, उन्होंने विद्यालय के बच्चों को चॉकलेट भेंट की और पंडित नेहरू जी की जीवनी पर अपने विचार साझा किए।

नेगी ने समझाया महत्व 

करतार नेगी ने इस अवसर पर बच्चों को बाल दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा, “पंडित नेहरू जी का बच्चों के प्रति बहुत गहरा लगाव था।

वे बच्चों के चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध थे और उनका मानना था कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक स्वस्थ और खुशहाल वातावरण होना चाहिए।

इसी कारण हम उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं।”

ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में करतार नेगी के साथ नगर कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ सदस्य, जैसे चंद्रप्रकाश काला, अध्यापक माधव चमोली, प्रधानाचार्य ममता गेरोला, पूनम चमोली, लक्ष्मी लखेड़ा, आनंदी देवी, आशीष, संजीव भट्ट और अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!