pinko казино
Dehradun

डोईवाला के दुधली में 100 से अधिक श्रमिकों को मुफ्त छाता और कंबल वितरित

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : आज डोईवाला के दुधली में एक कार्यक्रम के तहत श्रमिकों को आवशयक सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया

कार्यक्रम में डोईवाला एमएलए बृज भूषण गैरोला मुख्य रूप से उपस्थित रहे

कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता ललित पंत द्वारा किया गया

श्रमिकों कल्याण को प्रतिबद्ध सरकार : बृजभूषण गैरोला,विधायक

यह कार्यक्रम ग्राम सभा नागल बुलंदावाला दूधली क्षेत्र में आयोजित हुआ

उत्तराखंड भवन एवं अन्य का निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड देहरादून द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया

जिसमें लगभग 100 से अधिक श्रमिकों को कंबल और छाता वितरित किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा की गई

जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिक कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है

श्रमिकों की बेटी की शादी के लिए 51000 रुपये की सहायता भी सरकार द्वारा दी जा रही है

इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई,पेंशन आदि की सुविधा भी सरकार के नेतृत्व में बोर्ड के द्वारा के द्वारा दी जा रही है

श्री गैरोला ने कहा कि दूधली रोड चौड़ीकरण के लिए 19 करोड रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गयी है

जिससे जल्दी रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा

कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजू लोधी द्वारा किया गया

श्रमिकों को सामान वितरण में पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार भी शामिल रहे

विधायक ने दिये मौके पर ही समस्या समाधान के निर्देश

विधायक बृजभूषण गैरोला के द्वारा इस अवसर पर प्राप्त श्रमिकों की समस्याओं के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए गए

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित श्रम अधिकारी अश्विन कुमार ,अमित थपलियाल,महेश कुमार को श्रमिकों की समस्या समाधान का निर्देश दिया

कार्यक्रम का संचालन करते हुए ललित पंत ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक श्रमिक तक पहुंचाया जा रहा है

ये रहे प्रमुख रूप से शामिल

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान,पूर्व प्रधान उमेद बोरा, ग्राम प्रधान श्याम धामी, पीतांबर लोधी,राजेंद्र प्रसाद,संदीप कुमार,मुकेश कुमार,अजय रावत, जगमोहन रावत,पदमा शर्मा ,मंजू जोशी,सपना क्षेत्री आदि उपस्थित थे

 

Related Articles

Back to top button
пинап