Dehradun

दुखद : डोईवाला के सभासद के पुत्र की डेंगू से मृत्यु

देहरादून : ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) नगर पालिका परिषद डोईवाला के सभासद के पुत्र की आज दोपहर डेंगू से पीड़ित होने के कारण मृत्यु हो गई है

विभिन्न जनप्रिनिधि और सभासदों के द्वारा अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की गई है

नगर पालिका डोईवाला सभासद शिवानी ( पत्नी नागेंद्र सिंह नागी ) का पुत्र दक्ष डेंगू से पीड़ित था

पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग तीन-चार दिन पहले दक्ष को बुखार होने पर उसे बच्चों के एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया गया

इसके बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर कल डोईवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

आज दोपहर दक्ष के परिजनों द्वारा निजी अस्पताल से उसे हिमालयन हॉस्पिटल,जॉलीग्रांट के लिए रेफर करवा लिया गया था

दोपहर लगभग 2 बजे दक्ष को हिमालयन अस्पताल लाया गया

जहां डॉक्टर की टीम द्वारा लगातार लगभग पौने घंटे तक दक्ष को तमाम मेडिकल सपोर्ट और इलाज दिया गया

लेकिन तमाम कोशिशें के बावजूद लगभग 2:45 बजे दक्ष की मृत्यु हो गई

7 वर्षीय दक्ष डोईवाला के प्रेसीडेन्सी स्कूल का छात्र था

सभासद शिवानी ( पत्नी नागेंद्र सिंह नागी ) के पुत्र की आज असामायिक मृत्यु होने पर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल ,अधिशासी अधिकारी ,सभासद मनीष धीमान,

गौरव मल्होत्रा ,प्रदीप नेगी ,हिमांशु राणा ,संदीप नेगी, ईश्वर सिंह रौथान ,सभासद अब्दुल कादिर ,सभासद रईस अहमद, राजेश भट्ट, दीपिका नेगी, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरदीप सिंह ,

सुरेंद्र सिंह खालसा ,प्रदीप सिंह बंगा ,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज,निर्भय सिंह,भारत भूषण कौशल,अमित कुमार द्वारा शोक व्यक्त किया गया है

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru