
Dehradun : डोईवाला टाउनशिप और चीनी मिल बंद किए जाने के मुद्दे पर पिछले 26 दिनों से अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों के द्वारा अपना धरना समाप्त कर दिया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज संयुक्त किसान मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधू के साथ एक वार्ता की गई
जिसमें किसानों को डोईवाला में टाउनशिप नहीं बनाए जाने के प्रति आश्वस्त किया गया है
इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय के द्वारा कुछ संबंधित दस्तावेज भी प्रतिनिधिमंडल को सौंप गए हैं
मुख्य सचिव द्वारा प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया गया है कि वह जल्द ही चीनी मिल से संबंधित अधिकारियों के साथ इस मिल से जुड़े मुद्दे का समाधान कर लेंगे
मुख्य सचिव डॉक्टर सुखबीर सिंह संधू से वार्ता करने वालों में प्रमुख तौर पर भारतीय किसान यूनियन के नेता सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा ,नरेंद्र सिंह बिंद्रा और एसपी सिंह रहे
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज
इनके अलावा संयुक्त किसान मोर्चे के
संयोजक ताजेंद्र सिंह,
इंद्रजीत सिंह (मंडल महामंत्री, भारतीय किसान यूनियन टिकैत),
राजेंद्र सिंह (प्रदेश महामंत्री भारतीय किसान यूनियन),
अजीत सिंह प्रिंस (युवा जिला अध्यक्ष),
सरदार गुरदीप सिंह (प्रदेश संरक्षक भारतीय किसान यूनियन),
सरजीत सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन),
तेजपाल सिंह मोंटी,
उमेद बोरा,
जसवंत सिंह ,
जितेंद्र कुमार
शामिल रहे
गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा 6 सितंबर को 3000 ट्रैक्टर्स की एक रैली निकलते हुए विधानसभा घेराव करना था
मुख्य सचिव से वार्ता के बाद डोईवाला पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के द्वारा धरनास्थल पर एक सभा करते हुये इस आंदोलन में शामिल सभी व्यक्तियों का आभार प्रकट किया गया
जिसके बाद माला पहनाकर अभिनंदन किया गया
धरनास्थल से ढोल,आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ डोईवाला चौक तक एक जुलुस निकाला गया है