pinko казино
DehradunPoliticsUttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर रेल मंत्री ने दिये निर्देश,धामपुर-काशीपुर नई रेल लाईन का होगा परीक्षण

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
व्हाट्सएप करें 80 7706 2107
रजनीश प्रताप सिंह

देहरादून :

धामपुर-काशीपुर नई रेल लाईन के परीक्षण हेतु केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिये निर्देश।
• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को दिये निर्देश।
• मुख्यमंत्री ने जताया रेल मंत्री का आभार।

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने धामपुर-काशीपुर नई रेल लाईन के परीक्षण कराने के लिए रेल मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री से धामपुर-काशीपुर नई रेल लाईन के लिए अनुरोध किया था।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि धामपुर-काशीपुर नई रेल लाईन का शीघ्र परीक्षण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इसके लिये रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button
пинап