
वेब पत्रकारिता के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप्प करें 8077062107
(Priyanka Saini)
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की लेडी सब इंस्पेक्टर प्रियंका सैनी ने एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को पकड़ने के लिए जिस तरीके को अपनाया उसकी तारीफ चारों तरफ हो रही है।
दिल्ली पुलिस के पास 30 जुलाई को हॉस्पिटल से कॉल आती है कि 16 साल की एक लड़की के साथ रेप किया गया है और वह प्रेग्नेंट है।
जब दिल्ली पुलिस इस लड़की के बयान के लिए पहुंची तो पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर के पास के एक लड़के से मिली थी।दोनों में प्यार हुआ और शारीरिक संबंध बन गये।जिसके बाद वो लड़का उससे दूर हो गया।उसने कभी भी अपना फोन नंबर उसे नही दिया था।
लड़की के पास आरोपी के नाम के सिवाय कोई जानकारी नहीं थी।
केवल नाम के सहारे रेप के आरोपी तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था।
ऐसे में लेडी सब इंस्पेक्टर प्रियंका सैनी ने एक नायाब तरीका अपनाया।
इस मामले में केस रजिस्टर्ड करने के बाद एसआई प्रियंका सैनी ने फेसबुक पर प्रियंका नाम से एक नई प्रोफाइल बनाई। आकाश नाम से लड़कों को सर्च करके उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।
इन आकाश नाम के लड़कों में से कुछ की लोकेशन दिल्ली आ रही थी। जिन्हें प्रियंका सैनी ने सेलेक्ट कर लिया और काफी लड़कों से बातचीत की लेकिन उन्होंने रिप्लाई नहीं किया। सिर्फ इसी लड़के ने रिप्लाई किया।
इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए।फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।वीडियो चैट भी की।
इसके बाद प्रियंका सैनी ने इस लड़के को मुलाकात के लिए बुलाया तो उसने दशरथ पुरी मेट्रो स्टेशन पर मिलने की बात कही।
अपने अधिकारियों से मशवरा कर एक पुलिस टीम गठित की गई जिसके साथ एसआई प्रियंका सैनी सादे कपड़ों में मेट्रो स्टेशन पहुंची लेकिन लड़के ने आपकी नई लोकेशन महावीर एंक्लेव के माता मंदिर को बताया।
सब इंस्पेक्टर प्रियंका अपने पुलिस टीम के साथ वहां पहुंची। काफी समय के बाद आखिरकार आकाश वहां आ पहुंचा।
कुछ देर की बातचीत के बाद पुलिस टीम ने 24 वर्षीय आकाश को धर दबोचा। सभी तथ्यों के मिलान के बाद पुलिस ने आकाश को रेप के आरोपी के रूप में गिरफ्तार कर लिया।