pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला डिग्री कॉलेज और सिपेट के बीच हुआ एमओयू (MOU),जानिये इसकी ख़ास बातें

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज़” से जुड़े
व्हाट्सअप करे 8077062107

देहरादून : डोईवाला स्थित शहीद दुर्गामल्ल राजकीय महाविद्यालय

और सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

(सिपेट) के मध्य आज एक एमओयू साइन किया गया है।

मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) पर प्रोफेसर डीसी नैनवाल

प्राचार्य शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,डोईवाला

और एनके गुप्ता निदेशक CIPET, डोईवाला,द्वारा हस्ताक्षर किये गये हैं।

एसडीएम डिग्री कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ एस. के. कुड़ियाल ने

आज प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि

इंफ्रास्ट्रक्चर,फैकल्टी और स्किल डेवलपमेंट जैसे विषयों पर

आज सिपेट और डिग्री कॉलेज के मध्य एक करार हुआ है

जो अगले 5 सालों तक प्रभावी रहेगा।

डॉ कुड़ियाल ने बताया कि अनुबंध के अनुसार महाविद्यालय

सिपेट को टेक्निकल प्रशिक्षण हेतु स्थान, बिजली, फर्नीचर,

कंप्यूटर एवं टीचिंग फैकल्टी आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराएगा।

सिपेट डोईवाला डिग्री कॉलेज के स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण देगा।

इसके साथ ही सिपेट डिग्री कॉलेज के स्टूडेंट्स को

स्किल डेवलपमेंट के प्रोग्राम्स में प्रशिक्षित करेगा।

इस अनुबंध के माध्यम से सिपेट के द्वारा डोईवाला डिग्री कॉलेज के स्टूडेंट्स

डिजाइनिंग तथा ड्राफ्टिंग, प्लास्टिक प्रोसेसिंग टेक्निक्स

एवं क्वालिटी कंट्रोल तथा समर इंटर्नशिप ट्रेनिंग आदि का लाभ भी उठा सकेगा।

इस अवसर पर प्रो० एस पी सती,अभिषेक राजवंश उपनिदेशक,सिपेट उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
пинап