DehradunHaridwarHealthUttarakhand

(कोरोना न्यूज़) प्रदेश में आज रिकॉर्ड तोड़ 728 कोरोना संक्रमित,कुल मामले हुए 17277

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : प्रदेश सरकार द्वारा आज जारी किये गए

कोविड-19 बुलेटिन में 728 नए कोरोना संक्रमित

व्यक्तियों के मिलने की पुष्टि की गयी है।

अब तक उत्तराखंड में कोरोना के कुल 17277 केस हो चुके हैं।

जिनमे से एक्टिव केस 5215 हैं।

आज सर्वाधिक मामले हरिद्वार जनपद से हैं।

हरिद्वार से आज 175 पॉजिटिव केस हैं।

जबकि प्रदेश की राजधानी देहरादून से 150 केस हैं।

उधम सिंह नगर जिले से 77 केस हैं। 

इसके आलावा अल्मोड़ा से 44,

बागेश्वेर से 14 ,चमोली से 1 ,

चंपावत से 3 ,

नैनीताल से 122 , 

पौड़ी-गढ़वाल से 3 , 

पिथौरागढ़ से 38 ,

रुद्रप्रयाग से 7 ,

टिहरी गढ़वाल से 49 और

उत्तरकाशी से 45 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य में इलाज के बाद अब तक कोरोना के 11775 मरीज ठीक हो चुके है।

जिनमे से आज 251 मरीज ठीक हुए है।

राज्य में कोरोना के मरीजों की रिकवरी रेट 68.15 % है।

जबकि कोरोना सक्रमण के मामलो की डबलिंग रेट 23.52 दिन है।

अब तक कोरोना से जुड़े मामले में 228 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

आज कोरोना से जुड़े मामलों में 9 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!