DehradunPolitics

झबरावाला में युवाओं ने थामा बीजेपी का हाथ,बोले “जय नरेंद्र,जय त्रिवेंद्र”

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
‘यूके तेज़’ से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : डोईवाला के झबरावाला में आज लगभग दर्जन भर युवाओं ने

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

जिसे स्थानीय राजनीति में भाजपा की मजबूत पकड़ की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डोईवाला के झबरावाला में भाजपा के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में दांये से राज्यमंत्री स्तर करण बोरा,(मध्य) मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रधान,दांये वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी

नये सदस्यों को पार्टी के निशान ‘कमल का फूल’ की छाप वाला

पटका और माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवायी गयी।

सभासद सोनू कुमार बोले “नरेंद्र-त्रिवेंद्र” की कार्यशैली से हूं प्रभावित :—

आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले

सभासद सोनू कुमार ने कहा कि वो प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी

और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कार्यशैली से प्रभावित होकर

अपने साथियों के साथ पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।

डोईवाला के झबरावाला में भाजपा के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्तर करण बोरा,मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रधान और वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी

अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान,समर्पण,सही रीती-निति के चलते ही

आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन पायी है।

यह बात दर्जाधारी राज्य मंत्री करण बोरा ने बतौर मुख्य अतिथि कही।

वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वो पार्टी है

जिसमें एक साधारण कार्यकर्त्ता अपनी योग्यता के बल पर देश का प्रधानमन्त्री बन सकता है।

यहां परिवारवाद नही कार्यकर्त्ता की योग्यता उसकी तरक्की का पैमाना है।

मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रधान ने अपने सम्बोधन में बीजेपी की कार्यशैली के बारे में बताया।

एबीवीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी ने

संस्कारवान कार्यकर्त्ता के निर्माण में पार्टी की रीती-निति के महत्व को बताया।

मार्खम ग्रांट के पूर्व प्रधान परमिंदर सिंह ‘बाउ’ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने

वाले सभी नये सदस्यों को शुभकामनायें प्रेषित की।

कार्यक्रम का संचालन शिव प्रसाद सती ने किया। 

इन्होने की आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण :—

सभासद सोनू कुमार,सभासद रीना देवी,

राजेश गोदियाल,कमल सिंह,मनोज,विकास,

गगन,धर्मेंद्र,दीपक,तोय्यब मुहम्मद

और वीरेंद्र,सुनील नायक आदि।

प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित :—

दर्जाधारी राज्यमंत्री करण बोरा,एबीवीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी,

वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी,मार्खम ग्रांट के पूर्व प्रधान परमिंदर सिंह ‘बाउ’,

मनीष नैथानी,किशन नेगी,अशोक पाल,कुसुम शर्मा,पूर्व सैनिक संगठन से सुरेश पुंडीर,

दीपक रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट,आषाढ़ सिंह,राजेश गोदियाल आदि।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!