pinko казино
ExclusivePolitics

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने नागपुर में किया शक्ति प्रमुखों के महासम्मेलन का उद्घाटन

नागपुर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज सुबह राज्य विमान द्वारा महाराष्ट्र के नागपुर एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे जहां उनका उत्तराखंड मूल के लोगों ने विशेष रूप से भेंटकर स्वागत किया।

उत्तराखंड से ये गए मुख्यमंत्री के साथ

(1) देहरादून के मेयर ,सुनील उनियाल गामा

(2)जिलाध्यक्ष देहरादून शमशेर सिंह पुंडीर

(3)मंडल अध्यक्ष (भानियावाला) राजेंद्र मनवाल,

(4)मंडल अध्यक्ष (डोईवाला) सरवन प्रधान,

(5)मंडल अध्यक्ष(बालावाला)पूरन सिंह नेगी

आज सुबह 8 बजे स्टेट प्लेन से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नागपुर पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शक्ति प्रमुखों के महासम्मेलन का उद्घाटन किया।

इस महासम्मेलन में रामटेक,नागपुर,गोंदिया और भंडारा लोकसभा क्षेत्र के शक्ति प्रमुखों ने भाग लिया।

महासम्मेलन का समापन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया।

नागपुर के स्मृति मंदिर में रहने वाले उत्तराखंड के मूल निवासियों ने मुख्यमंत्री का वहां पहुंचने पर स्वागत किया।

इस अवसर पर पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले,सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बड़ेले,शहर अध्यक्ष सुधाकर कोहले,कृष्णा खोपड़े,मिलिंद माने,चरण धावड़े सहित कईं विधायक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

Related Articles

Back to top button
пинап