डोईवाला में सीएम बोले,”गंगा-जमुना की उद्गमस्थली उत्तराखंड में बने ‘पति की पैतृक संपत्ति’ में अधिकार की मांग पुरे देश में उठेगी”

दमदार और असरदार न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
अभी वाट्सएप्प करें 8077062107
( RAJNEESH SAINI / PRIYANKA SAINI )
देहरादून : महिला सशक्तिकरण की दिशा में पति की पैतृक संपत्ति
में अधिकार को एक मील का पत्थर बताते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत
ने इसे एक बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया।
डोईवाला के लच्छीवाला स्थित वन विश्राम गृह में आयोजित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ये बात कही।
पितृ प्रधान देश में उत्तराखंड से बनेगा ये कानून :—
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि,
“पितृ प्रधान देश में उत्तराखंड से पति की पैतृक संपत्ति में
महिलाओं को अधिकार की शुरुआत हो रही है।
उत्तराखंड गंगा-जमुना-सरस्वती की उद्गमस्थली है।
विराट हिमालय पुरे विश्व के पर्यावरण को ठीक करता है।
इसी पुण्य भूमि उत्तराखंड से महिलाओं के ये अधिकार मिलने जा रहा है।
जिसके बाद देश भर में इस कानून की मांग उठेगी।
आर्थिक विषमता से जन्म लेती है सामाजिक विषमता :—
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के अंदर ये भाव जगाना होगा कि
हम भी आर्थिक रूप से सक्षम हो सकती हैं।
आर्थिक विषमता ही सामाजिक विषमता को जन्म देती है।
हम 8 मार्च को महिला दिवस पर 5-5 लाख ब्याज मुक्त
ऋण देने की शुरुआत करेंगें।
बूंद-बूंद घड़ा भरने से अधिक समय लगता है मानसिकता बदलने में :—-
सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि सबसे पहले हमे महिलाओं के
प्रति मानसिकता बदलने की आवश्यकता है।
बूंद-बूंद पानी से जहां घड़ा धीरे-धीरे भरता है
वहीं मानसिकता बदलने में तो और भी अधिक समय लगता है।
इसके लिए जागरूकता के साथ-साथ,
कानूनन सख्ती की भी आवश्यकता है।
देश के टॉप-10 में उधम सिंह नगर शामिल :–
त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि “बेटी-बचाओ,बेटी-पढ़ाओ”
अभियान में उत्तराखंड का उधम सिंह नगर
जिला देश के टॉप-10 में शामिल है।
उत्तराखंड में महिलायें तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
उत्तराखंड में 32000 महिला समूह सक्रीय हैं,
रूरल ग्रोथ सेंटर में लगभग सभी महिलायें हैं।
7000 महिला मंगल दल के साथ वन पंचायत में बड़ी भूमिका है।
13 जिला पंचायतों में से 10 महिला जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
ब्लॉक प्रमुख में भी महिलाओं की संख्या ज्यादा है।
इससे पूर्व मुख़्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोली
आपदा में मृत व्यक्तियों की आत्मा की शान्ति हेतू
हवन में आहूति डालकर प्रार्थना की।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द ,
वन पंचायत सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष करण बोरा,
भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ,एबीवीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी,
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज ,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा आर्य,
आशा कोठारी,सभासद हिमांशु राणा ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी ,
पंकज शर्मा,सुशील जायसवाल,गुरजीत सिंह लाड्डी,अमित कुमार,प्रकाश कोठारी ,
अवतार सिंह सैनी,जॉलीग्रांट टैक्सी यूनियन अध्यक्ष महेंद्र भारती,
बख्तावर सिंह,निशांत थापा ,लच्छीराम लोधी ,
राजेश भट्ट ,नगीना रानी ,मनोज नौटियाल,राजकुमार पुंडीर ,
उदय पुंडीर,सम्पूर्ण रावत,प्रेम अरोड़ा ,
सुन्दर लोधी आदि उपस्थित थे।